सिद्धार्थनगर में खाद्य सुरक्षा टीम की बड़ी कार्रवाई, 7 नमूनों की जांच के लिए भेजा

(सिद्धार्थनगर से आलोक श्रीवास्तव की रिपोर्ट)

सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)आम जनता को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जिले में छापेमारी अभियान चलाया। यह कार्रवाई आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ तथा जिलाधिकारी, सिद्धार्थनगर के आदेश पर सहायक आयुक्त (खाद्य)-II, सिद्धार्थनगर के निर्देशन में की गई।

टीम ने बढ़नी रोड इटवा, डुमरियागंज रोड इटवा और बांसी रोड इटवा क्षेत्र में छापेमारी करते हुए विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए। इनमें 02 नमकीन, 01 रस्क, 01 आटा, 01 साबूदाना, 01 किशमिश और 01 छोहाड़ा शामिल हैं। कुल 07 नमूनों को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है।

खाद्य कारोबारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करें और मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री न करें।

इस अभियान में सहायक आयुक्त (खाद्य)-II आर.एल. यादव, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी जय प्रकाश, रंजन कुमार श्रीवास्तव एवं हीरा लाल शामिल रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण के लिए इच्छुक अभ्यर्थी करें आवेदन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मधुमक्खी पालन कृषि के साथ किसानों की आय बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण…

15 minutes ago

थाना समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं

शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आनंद…

21 minutes ago

देवप्रयाग के संस्कृत महाविद्यालय में हड़कंप, शिक्षक पर दो छात्राओं से छेड़खानी का आरोप

देवप्रयाग के संस्कृत महाविद्यालय में शिक्षक पर छात्राओं से छेड़खानी का आरोप, POCSO में मुकदमा…

22 minutes ago

देवरिया में पहली बार गूंजेगी छात्र संसद की हुंकार, 10 अक्टूबर को जुटेंगे युवा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। युवाओं में नेतृत्व क्षमता, लोकतांत्रिक चेतना और राष्ट्र निर्माण की भावना…

23 minutes ago

बारिश-तेज हवाओं के बीच सड़क पर उतरे डीएम, बाधित आवागमन व बिजली व्यवस्था तत्काल कराई दुरुस्त

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने आज हो रही बारिश एवं तेज चल रही…

26 minutes ago