80 साल पुराना पाकड़ का पेड़ मकान पर गिरा, तीन लोग घायल; एक महिला अस्पताल में भर्ती
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के बीच शनिवार दोपहर बाद अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। करीब चार बजे शुरू हुई मूसलाधार बारिश देर तक जारी रही। तेज हवा और बारिश के कारण शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हुआ। कई स्थानों पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हुआ, जबकि कुछ जगह मकानों और टिन शेड को भी नुकसान पहुंचा।शहर के वार्ड नंबर 48 के धर्मशाला क्षेत्र स्थित जटेपुर दक्षिणी काली मंदिर गली में शनिवार को करीब 80 वर्ष पुराना पाकड़ का पेड़ अचानक एक टिन शेड वाले मकान पर गिर गया। हादसे के समय मकान में करीब पांच से सात लोग मौजूद बताए गए। पेड़ गिरते ही आसपास अफरातफरी मच गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया। पेड़ और मलबे के नीचे फंसे लोगों को बाहर निकालकर उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों की निगरानी में उपचार के बाद दो घायलों को घर भेज दिया गया, जबकि एक महिला को अस्पताल में भर्ती रखा गया है।घटना की सूचना मिलने पर तहसील सदर के नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पेड़ को हटाने और प्रभावित मार्ग पर आवागमन बहाल कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कराई गई।
डीएम ने अस्पताल पहुंचकर जाना घायलों का हाल
हादसे की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी दीपक मीणा सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों से उपचार के संबंध में जानकारी लेते हुए भर्ती महिला को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
कई स्थानों पर पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित
मूसलाधार बारिश के दौरान शहर के कई हिस्सों में जलभराव और पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आईं। पुर्दिलपुर काली मंदिर गली में भी पेड़ गिरने से टिन शेड क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली। कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ।कैम्पियरगंज क्षेत्र में भी पेड़ गिरने की सूचना मिली। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के पास पेड़ गिरने की सूचना संबंधित विभागों को दी गई। अलग-अलग स्थानों से सूचना मिलने पर प्रशासन ने तहसील स्तर के अधिकारियों और कर्मचारियों को सक्रिय किया तथा प्रभावित मार्गों से पेड़ और डालियां हटाने का काम शुरू कराया।लगातार बारिश के बीच प्रशासनिक टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी करती रहीं। जहां भी पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हुआ, वहां संबंधित टीमों को भेजकर रास्ता साफ कराने की कार्रवाई की गई। बारिश और तेज हवाओं के कारण लोगों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई।शनिवार की बारिश से शहर की सामान्य दिनचर्या प्रभावित रही। कई सड़कों पर पानी जमा होने से लोगों को परेशानी हुई। वाहन चालकों को भी बारिश के बीच आवागमन में सावधानी बरतनी पड़ी। प्रशासन की प्राथमिकता प्रभावित मार्गों को जल्द खोलने और हादसे वाले स्थानों पर राहत पहुंचाने की रही।प्रशासन ने लोगों से अपील की कि तेज बारिश और हवा के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकलने से बचें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचना दें।
बहराइच के गदामार गांव में दर्दनाक हादसा, देवदूत वानर सेना मदद को आगे आई; 6.30…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबन्धन अकादमी, लखनऊ…
केला, धान और गन्ने की खड़ी फसलें गिरीं, खपरैल मकान व टिन शेड क्षतिग्रस्त बहराइच…
48 घंटे से बारिश और तेज हवाओं का दौर, कई इलाकों में 24 घंटे से…
खड़खोड़ी गांव में रात करीब तीन बजे वारदात, घर में सोते रहे परिवार के लोग;…
पनियरा के खैंचा गांव में घटना से सनसनी, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा,…