कुशीनगर में शिक्षा विभाग और Canva Education के बीच MOU, छात्रों को मिलेगा AI का प्रशिक्षण

कुशीनगर, (राष्ट्र की परम्परा)
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा शिक्षा को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से कुशीनगर के शिक्षा विभाग और Canva Education के बीच 15 अगस्त को एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। यह कार्यक्रम उदित नारायण इंटरमीडिएट कॉलेज, पडरौना में आयोजित होगा।
मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी ने बताया कि इस पहल के तहत जिले के कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को Canva प्लेटफ़ॉर्म का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें विशेष जोर आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग पर होगा। Canva एक ऑनलाइन डिज़ाइन टूल है, जिसकी मदद से पोस्टर, प्रेज़ेंटेशन, सोशल मीडिया ग्राफ़िक्स, वीडियो और अन्य दृश्य सामग्री आसानी से तैयार की जा सकती है।
उन्होंने बताया कि AI न केवल समय की बचत करता है, बल्कि रचनात्मकता और उत्पादकता को भी कई गुना बढ़ाता है। इस पहल से छात्रों को भविष्य के रोजगार अवसरों और डिजिटल उद्यमिता में बढ़त मिलेगी, जबकि शिक्षक तकनीक-आधारित शिक्षण सामग्री तैयार कर कक्षा में पढ़ाई को और रोचक बना सकेंगे।
इस समझौते की नींव माननीय मंत्री (कौशल विकास एवं उद्यमिता) जयंत चौधरी के पूर्व में कुशीनगर आगमन के दौरान रखी गई थी। इसके क्रियान्वयन में माननीय सांसद (राज्य सभा) आर. पी. एन. सिंह की विशेष भूमिका रही।
सीडीओ ने बताया कि कुछ माह पूर्व ही कुशीनगर में थ्रस्ट इंडिया द्वारा विकसित मॉडल रॉकेट का सफल परीक्षण हुआ था, जिसके तहत IN-SPACe, ASI और ISRO के सहयोग से अक्टूबर में ‘IN-SPACe मॉडल रॉकेट्री/CANSAT इंडिया स्टूडेंट प्रतियोगिता 2024-25’ आयोजित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि Canva Education के साथ यह समझौता कुशीनगर को डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में देश के अग्रणी जिलों में शामिल करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

rkpshomnath

Recent Posts

मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह गिरे पेड़

80 साल पुराना पाकड़ का पेड़ मकान पर गिरा, तीन लोग घायल; एक महिला अस्पताल…

23 minutes ago

जिंदगी बचाने के लिए चाहिए 50 लाख: करंट हादसे में पिता और दो बेटियों के इलाज की जंग जारी

बहराइच के गदामार गांव में दर्दनाक हादसा, देवदूत वानर सेना मदद को आगे आई; 6.30…

32 minutes ago

प्रशिक्षु पीसीएस अधिकारियों ने जिलाधिकारी से की शिष्टाचार भेंट

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबन्धन अकादमी, लखनऊ…

45 minutes ago

तेज हवा और बारिश ने मचाई तबाही, कई जगह पेड़ गिरने से आवागमन बाधित

केला, धान और गन्ने की खड़ी फसलें गिरीं, खपरैल मकान व टिन शेड क्षतिग्रस्त बहराइच…

50 minutes ago

चक्रवाती असर से चरमराई बिजली व्यवस्था, बारिश में भी मोर्चे पर डटे बिजली कर्मी

48 घंटे से बारिश और तेज हवाओं का दौर, कई इलाकों में 24 घंटे से…

1 hour ago

दरवाजा तोड़ घर में घुसे चोर, खेत में बक्से का ताला तोड़ ले गए सामान

खड़खोड़ी गांव में रात करीब तीन बजे वारदात, घर में सोते रहे परिवार के लोग;…

2 hours ago