Categories: Uncategorized

कोर्ट ने निर्माण कार्य पर लगायी रोक

सुखपुरा /बलिया (राष्ट्र की परम्परा)

बीते दिनों क्षेत्र के ग्राम सभा सुखपुरा मे मां भगवती स्थान के समीप भगत से विवादित जमीन पर ही आनन फानन में 30नवम्बर को क्षेत्रीय विधायक द्वारा किसान कल्याण केंद्र के निर्माण का शिलान्यास कर दिया गया।जिससे स्थानीय काश्तकारों में काफी आक्रोश व्याप्त था, कास्तकारो द्वारा उच्च अधिकारियों के यहां कई बार जमीन से संबंधित विवाद का मामला न्यायालय में लंबित होने की बात लिखित रूप से भी दी गई थी।लेकिन स्थानीय ग्राम प्रधान द्वारा तथ्यों का गोपन कर भूमि पर कोई विवाद नहीं है कहकर सरकारी धन के लाखों रुपए के परियोजना को अधर में डाल दिया गया है।यही नहीं कास्तकारों का आरोप है कि ग्राम प्रधान द्वारा इस तरह के कई विवादित जमीनों पर कार्य कराया जा रहा है ।ताकि सरकार के पैसे का बंदर बाट किया जा सके। ग्राम पंचायत द्वारा अन्नपूर्णा योजना के तहत स्वीकृत भवन निर्माण पर भी उच्च न्यायालय द्वारा इसके पूर्व मे रोक लगा दिया गया है।जो सालों बाद अधर मे लटका हुआ हैं ।ग्राम सभा में यह दूसरा मामला है जिस पर माननीय उच्च न्यायालय ने स्थगन आदेश पारित किया है।काश्तकार भाजपा नेता हरेंद्र सिंह ने न्यायालय पर भरोसा जताते हुए कहा कि भारतीय न्याय प्रणाली पर हमें पूरा भरोसा था ।जिसका जीता जागता उदाहरण निर्माण कार्य पर रोक लगाने के आदेश से स्पष्ट दिखाई दे रहा है।उक्त स्थगन आदेश की पुष्टि प्रभारी निरीक्षक सुखपुरा योगेन्द्र प्रसाद सिंह बताय कि उच्च न्यायालय के स्थगित आदेश के अनुपालन के तहत निर्माण कार्य को रोक दिया गया है ।आगे उच्च न्यायालय का जैसा आदेश होगा वैसा अनुपालन कराया जायेगा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

मथुरा से बरगी तक : कब जागेगा प्रशासन, कितनी और जानें जाएंगी?

मथुरा डैम त्रासदी से सीख नहीं : बरगी डैम हादसा प्रशासनिक लापरवाही का गंभीर संकेत…

5 hours ago

माडर्न सिटी कॉलेज की छात्रा शिवांगी वर्मा का होगा भव्य सम्मान समारोह

देवरिया की बेटी शिवांगी वर्मा ने बढ़ाया जिले का मान, इंटर परीक्षा की टॉप-10 सूची…

5 hours ago

फर्जी दस्तावेज लगाकर शिक्षक भर्ती में घुसने की कोशिश

वांछित अभियुक्त गिरफ्तार गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l थाना राजघाट पुलिस ने कूटरचित दस्तावेजों के जरिए सरकारी…

7 hours ago

छुट्टी के दिन मेडिकल कॉलेज में सीडीओ का औचक निरीक्षण

अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा) रविवार को छुट्टी के दिन राजकीय मेडिकल कॉलेज…

7 hours ago

फर्जी बैनामा कर जमीन बेचने वाला 25 हजार का इनामी आरोपी दबोचा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र में जमीन की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस…

7 hours ago

सक्रिय अंतरजनपदीय चोरी गिरोह का भंडाफोड़ 7 आरोपी गिरफ्तार

बस-रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को बनाते थे निशाना, नकदी व सामान बरामद गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l…

7 hours ago