चीन में कोरोना का तांडव, भारत में भी अलर्ट, पीएम करेंगे समीक्षा बैठक

नईदिल्ली एजेंसी।पूरे विश्व के साथ ही भारत मे भी एक बार फिर से कोरोना वायरस को लेकर समीक्षा शुरू कर दिया है। पिछले कई दिनों से चीन में मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसके बाद अब जापान, कोरिया, ब्राजील और अमेरिका में भी कोरोना वायरस के मामलों में तेजी देखी जा रही है। यही कारण है कि भारत सरकार भी अब कोरोना को देखते हुए अलर्ट पर आ गई है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोरोना वायरस को लेकर एक बड़ी बैठक करने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से यह बैठक ऐसे समय में बुलाई गई है जब कई देशों में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। यह बैठक दोपहर 3.30 बजे होगी। इससे पहले बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने अधिकारियों के साथ कोरोना वायरस को लेकर एक बड़ी बैठक की थी। 

फिलहाल भारत में कोरोना वायरस के मामलों में कोई बढ़ोतरी नहीं हो रही है। लेकिन वैरीअंट की पहचान के लिए सर्विलांस और ट्रैकिंग बेहद जरूरी है। इसके अलावा इस बैठक के बाद लोगों से बूस्टर डोज लेने की भी अपील की गई है। नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने बताया कि अब तक 27-28 फ़ीसदी लोगों ने ही बूस्टर डोज लिया है। ऐसे में लोगों को बूस्टर डोज ले लेनी चाहिए। उन्होंने अपील भी की है कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनकर रहे। कोरोना वायरस को लेकर कई राज्यों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। कई राज्य एक्शन मोड में आ गए हैं। ट्रैकिंग और टेस्टिंग की व्यवस्था को फिर से दुरुस्त किया जा रहा है। कुल मिलाकर देखें तो यह कहा जा सकता है कि कहीं ना कहीं कोरोना वायरस एक बार फिर से डराने जा रहा है।

कोरोना वायरस संक्रमण के जो भारत मे 185 नए मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,76,515 पर पहुंच गई है, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,402 रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में संक्रमण से एक और मरीज की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,30,681 हो गई है। कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,402 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है। 

Editor CP pandey

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

19 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

19 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago