लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेसी उतरेंगे सड़क पर – बदरे आलम

बैठक कर बनाई 18 को विधानसभा घेराव की रणनीति

सलेमपुर,देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 18 दिसम्बर को लखनऊ में कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर होने वाले विधानसभा घेराव की रणनीति तय करने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश सचिव बदरे आलम के नेतृत्व में बैठक किया। इस दौरान सम्बोधित करते हुए बदरे आलम ने कहा कि आज लोकतंत्र व संविधान खतरे में है, इसके रक्षा के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता 18 दिसम्बर को विधानसभा का घेराव करेंगे।जनपद से भारी संख्या में कांग्रेसी ट्रेन व बस से लखनऊ जाएंगे। कांग्रेस के निवर्तमान जिला महासचिव डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि आज प्रदेश में आमजन की हालत बहुत ही खराब है।जनता को उसके मौलिक अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। महंगाई बेकाबू हो गई है।आज सरसों तेल व दाल लोगो के थाली से गायब हो गई है।भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो गई है। सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के नेता दीनदयाल प्रसाद ने कहा कि डॉ आंबेडकर के द्वारा बनाए गए संविधान को बदलने की साजिश रची जा रही है।कांग्रेसी इसको सफल नहीं होने देंगे। निवर्तमान जिला महासचिव वशिष्ठ मोदनवाल ने कहा कि आज सबसे ज्यादा परेशान नौजवान, किसान व मध्यम वर्ग के व्यापारी हैं। अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिला चेयरमैन इस्लाम खान ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय का हित केवल कांग्रेस के हाथों में ही सुरक्षित है। बैठक को लालसाहब यादव,द्वारिका नाथ तिवारी, डॉ नरेन्द्र यादव, मनोज पांडेय,सत्यम पांडेय, सुच्चन खान,दीपक कुमार, राज पटवा,परमानन्द प्रसाद,डॉ याहिया अंजुम, जफर मुर्तजा, डॉ इम्तियाज, राकेश कुमार आदि ने सम्बोधित किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

23 minutes ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

1 hour ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

1 hour ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

2 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

2 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

2 hours ago