तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)विधानसभा चुनाव की तैयारियों और मतदाता जागरूकता अभियान के तहत 359 सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम प्रदर्शन केंद्र (EDC) के माध्यम से मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया की जानकारी देने की पहल शुरू की गई है। शुक्रवार को तहसील मुख्यालय पर स्थापित प्रदर्शन केंद्र के जरिए मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की कार्यप्रणाली से परिचित कराने के लिए जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर प्रवीण कुमार यादव की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान तहसीलदार अजीत कुमार सिंह, ईवीएम प्रदर्शन केंद्र के नोडल अधिकारी, मास्टर ट्रेनर, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि तथा तहसील परिसर में मौजूद मतदाता उपस्थित रहे।प्रदर्शन केंद्र के माध्यम से लोगों को ईवीएम के संचालन, मतदान की प्रक्रिया तथा मशीन के उपयोग से जुड़ी विभिन्न जानकारियां दी जाएंगी। इसका उद्देश्य मतदाताओं के मन में ईवीएम को लेकर किसी प्रकार की शंका या भ्रम को दूर करना और उन्हें मतदान प्रक्रिया के प्रति जागरूक बनाना है।प्रशासन की इस पहल से मतदाताओं को मतदान से पहले ईवीएम के उपयोग को समझने और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान करने का अवसर मिलेगा। हालांकि, जागरूकता अभियान को अधिक प्रभावी बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों, सार्वजनिक स्थलों और दूर-दराज के गांवों तक व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता है।विशेष रूप से युवाओं, महिलाओं तथा पहली बार मतदान करने वाले नागरिकों को इस अभियान से जोड़ना लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। जागरूक मतदाता ही मजबूत और सशक्त लोकतंत्र की आधारशिला हैं।
बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज स्थित बीआरसी सभागार में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश मौर्य…
आठ महीने में 844 मोबाइल बरामद, 2.31 करोड़ रुपये की कीमत के फोन उनके मालिकों…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक मतदाता की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। वर्षों से लंबित मांगों और शासन की कथित अनदेखी से नाराज…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना प्रक्रिया को लेकर नागरिकों में…
5 जनवरी तक ऑनलाइन व ऑफलाइन जमा होंगे आवेदन, पंजीकृत श्रमिकों के अधिकतम दो बच्चे…