बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज स्थित बीआरसी सभागार में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश मौर्य का भव्य स्वागत किया गया, जबकि निवर्तमान खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार यादव को सम्मानपूर्वक एवं भावभीनी विदाई दी गई। समारोह में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने दोनों अधिकारियों के प्रति सम्मान, आत्मीयता और शुभकामनाएं व्यक्त कीं।राजेश कुमार यादव का बरहज में कार्यकाल शिक्षकों के लिए सौहार्दपूर्ण एवं यादगार रहा। उन्होंने शिक्षकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता और व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने में सराहनीय योगदान दिया। उनके कार्यकाल में सहयोग, सकारात्मक संवाद और शिक्षकों के मार्गदर्शन को विशेष महत्व मिला।विदाई समारोह के दौरान राजेश कुमार यादव भावुक हो उठे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बरहज में उन्हें अपार सम्मान और शिक्षकों का भरपूर सहयोग मिला। विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों एवं साथियों ने हर कदम पर उनका साथ दिया, जिसे वह हमेशा याद रखेंगे।नवागत खंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश मौर्य ने राजेश कुमार यादव के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके आगामी जीवन एवं कार्यक्षेत्र के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही शिक्षकों ने नवागत अधिकारी का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहयोग का भरोसा जताया।कार्यक्रम में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के संयोजक देवेंद्र सिंह, गणेश दुबे, अशोक सिंह, दिनेश जायसवाल, जूनियर शिक्षक संघ के उमेश कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ के सुशील यादव, आशुतोष साह, विजय खरबार, राघवेंद्र सिंह, अमित कुमार सिंह, चंदन गुप्ता, कृतमुख पांडे, सिंहासन यादव, अमृता मिश्रा, दिव्या राव, हृदयेश दीक्षित, शशिभूषण पाठक, अजय कुमार सिंह, विक्रम प्रताप राव, एआरपी गोरख यादव, नौशाद अहमद, मुकेश मदेशिया, विजय कुमार कन्नौजिया, अमीरचंद गुप्ता, दीपक जायसवाल, धीरेन्द्र यादव, अजय कुमार यादव, हरेंद्र सिंह, निजामुद्दीन अंसारी, दुर्गेश उपाध्याय, अखिलेश शाह, हनुमान, धीरेन्द्र प्रताप, संजय प्रजापति एवं विनीत पांडेय सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।कार्यक्रम का कुशल संचालन संजीव दुबे ने किया। समारोह आत्मीयता, सम्मान और आपसी सहयोग के भाव के साथ संपन्न हुआ। शिक्षकों ने निवर्तमान खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा नवागत अधिकारी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…
आठ महीने में 844 मोबाइल बरामद, 2.31 करोड़ रुपये की कीमत के फोन उनके मालिकों…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक मतदाता की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। वर्षों से लंबित मांगों और शासन की कथित अनदेखी से नाराज…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना प्रक्रिया को लेकर नागरिकों में…
5 जनवरी तक ऑनलाइन व ऑफलाइन जमा होंगे आवेदन, पंजीकृत श्रमिकों के अधिकतम दो बच्चे…