यूपी में कांग्रेस इस बार विधानसभा सत्र के दौरान ताकत दिखाने की तैयारी मे।

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)कांग्रेस ने नई रणनीति के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं को 18 दिसंबर को लखनऊ आने का आह्वान किया है। इस दिन वह विधानसभा भवन का घेराव करेगी।पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष जयदीप त्रिपाठी ने कहा कि पूरे प्रदेश के अंदर तबाही और हाहाकार मचा हुआ है। कहीं पर फर्जी दंगे हो रहे हैं तो कहीं पर एनकाउंटर किया जा रहा है। महिलाओं से दुर्व्यवहार हो रहा है। अराजकता बढ़ती जा रही है।त्रिपाठी ने कहा कि इसके बाद भी सरकार चुप है। सरकार के इशारे पर पुलिसकर्मी ही उत्पीड़न करने में लगे हैं। इसके विरोध विधानसभा का घेराव किया जाएगा। त्रिपाठी ने कहा कि विपक्ष के सभी नेताओं की जिम्मेदारी है कि वह सरकार की नीतियों के खिलाफ होने वाले विधानसभा घेराव में सहयोग करें।त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सारा काम गुजरात के ठेकेदारों को दिया जा रहा है। जो काम पहले लोकल ठेकेदारों को दिया जाता था, वह अब गुजरात के लोगों को दिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में गुजरात की कंपनियों में पूरा एकाधिकार कर रखा है। ऐसे में काम की गुणवत्ता प्रभावित होना सभाविक है। क्योंकि, यह कंपनी यहां किसी भी तरह से काम करके लौट जाएंगी। फिर उन्हें पकड़ना मुश्किल होगा।योगी आदित्यनाथ की सरकार आज हर विषय पर असफल हो चुकी है। चाहे वह किसान का मुद्दा हो। युवाओं की बेरोजगारी का मुद्दा हो।त्रिपाठी ने कहा कि देवरिया जिले से मेरे नेतृत्व में 500 कार्यकर्ता विधानसभा घेराव में सम्मिलित होंगे।

rkpnews@desk

Recent Posts

अनुच्छेद 21 की व्यापक व्याख्या: सुप्रीम कोर्ट ने डॉग लवर्स की सभी याचिकाएं खारिज कीं

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक रुख: जनसुरक्षा बनाम पशु अधिकार बहस में नया…

17 hours ago

पंचायत चुनाव को लेकर गरमाई सियासत, प्रधान संगठन ने प्रशासनिक कार्रवाई पर उठाए सवाल

पंचायत चुनाव टलने की चर्चाओं के बीच प्रधान संगठन आक्रोशित, लखनऊ महासम्मेलन में जाने से…

20 hours ago

पुराने कलेक्ट्रेट में एसी आउटडोर चोरी सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल

रात्रि ड्यूटी न होने से हुई घटना, CRO कोर्ट परिसर में बढ़ी चिंता गोरखपुर(राष्ट्र की…

20 hours ago

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल तेज

ब्लॉक सभागारों में आयोजित हुआ जागरूकता कैंप संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के…

20 hours ago

ज्ञान भारतम् मिशन के तहत पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण को लेकर कार्यशाला आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार द्वारा संचालित ज्ञान भारतम् मिशन के अंतर्गत…

21 hours ago

बड़े मंगलवार पर विशाल भंडारे का आयोजन, भक्तिमय माहौल में हुआ प्रसाद वितरण

हनुमानगढ़ी मंदिर पर बड़े मंगलवार के अवसर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हजारों लोगों ने…

21 hours ago