स्वर्ण पदक से सम्मानित अनूप मिश्र को मिला पीएचडी की उपाधि

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग से अनूप मिश्र ने पीएचडी की उपाधि प्राप्त किया है।इनका पीएचडी समकालीन भारतीय राजनीतिक परिप्रेक्ष्य मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय के दर्शन की प्रसंगिकता रहा है। आज भारत का वर्तमान परिदृश्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को संजोने का चल रहा है। अनूप मिश्र का उक्त विषय भारतीय राजनीति मे एक अनुपम शोध के रूप मे भारतीय जनमानस को निरंतर ज्ञान के रूप मे प्रकाशित करता रहेगा। भारतीय मनीषियों मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक ऐसे व्यक्तित्व रहे हैं।जिन्होंने समूचे विश्व को एकमेव करने हेतु एकात्म मानववाद और अंत्योदय सम्बन्धी दर्शन प्रस्तुत किया।ऐसे महान व्यक्ति पर अनूप मिश्र ने अपना शोध कार्य पूर्ण किया है।इन्होने महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय वर्धा मे बी. एड.-एम. एड. (एकीकृत) 2016-19 मे स्वर्ण पदक भी प्राप्त कर चुके हैं।जो वर्तमान मे इंटरमीडिएट कॉलेज खामपार मे नागरिक शास्त्र मे प्रवक्ता पद पर कार्यरत हैं।एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मे देवनगर (सलेमपुर ) मे बौद्धिक प्रमुख के दायित्व का निर्वहन कर रहें हैं। अनूप मिश्र ने अपनी पीएचडी उपाधि का श्रेय बाबा विश्वनाथ,महादेव श्री नर्मदेश्वर भगवान एवं अपने पिता प्रमेश मिश्र एवं माता कॉलिंदी देवी एवं गुरुजनों समेत अपनी पत्नी विनीता मिश्र,अनुज रंजन मिश्र(प्रवक्ता,बिहार लोक सेवा आयोग), अनुज राजू मिश्र और छोटी बहन प्रीती मिश्रा को श्रेय दिया है।इनकी सफलता से मेदीपट्टी गांव अपने आप को गौर्वान्वित महसूस कर रहा है।इनकी सफलता पर उत्तर प्रदेश क़ृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही,समाज सेवी सुरेन्द्र लाल श्रीवास्तव, शिक्षक गणेश मिश्र,प्रधान प्रतिनिधि देवेंद्र लाल श्रीवास्तव, राजेंद्र राय,विवेक राय,पत्रकार कन्हैया यादव,राजू राय, परमेश मिश्र,जय प्रकाश राय,बृजेश पांडेय,अरुण पांडेय, वशिष्ट राय,मिथलेश शर्मा,सुभाष यादव,सुजीत यादव, हरिकेश श्रीवास्तव,राम प्रताप शर्मा,राजन लाल श्रीवास्तव, सुग्रीव राय,अजय राय आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

Karan Pandey

Recent Posts

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

16 minutes ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

28 minutes ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

42 minutes ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

58 minutes ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

1 hour ago

70 अरब डॉलर के व्यापार लक्ष्य पर नजर, मोदी-कार्नी मुलाकात से रिश्तों को मिल सकती है नई रफ्तार

मोदी के दिसंबर कनाडा दौरे की तैयारी, व्यापारिक रिश्तों को नई दिशा देने की कवायद…

1 hour ago