धूमधाम से कांग्रेस मनाएगी कल्पनाथ राय की पूर्ण तिथि

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय बुनकर कॉलोनी पर की गई, जिसमें कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया कि कल्पनाथ राय की पूर्ण तिथि को धूमधाम से जिला कार्यालय बुनकर कॉलोनी पर मनाई जाएगी। कार्यकर्ताओं ने कल्पनाथ राय के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि कल्पनाथ राय मऊ जनपद के जनक हैं उन्हें पूर्वांचल के विकासपुरुष के रूप में जाता है, कांग्रेस पार्टी उनके योगदान को भूल नहीं सकती।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव और मऊ प्रभारी डॉ जनक कुशवाहा ने कहा कि कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि 6 अगस्त को कांग्रेस मुख्यालय पर धूमधाम से मनाई जाएगी, जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी तथा शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी के अलावा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंतखाब आलम ने कहा कि कल्पनाथ राय कांग्रेस पार्टी के पुरोधा थे वह केवल मऊ में नहीं बल्कि पूर्वांचल के सभी जिलों में विकास का डंका बजाया, ऐसे महापुरुष की पुण्यतिथि मनाने में कांग्रेस अपने आपको गौरवान्वित महसूस करती है।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विष्णु कुशवाहा ने सभी कार्यकर्ताओं से आवाहन करते हुए कहा कि कल्पनाथ राय की पूर्ण तिथि का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा सभी कार्यकर्ता मिलकर के उनके पूर्ण तिथि को मनाने के लिए कटिबद्ध है
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संजय यादव, धर्मेंद्र कुमार सिंह, शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रमन पाण्डेय, अकरम प्रीमियम, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिकंदर प्रसाद, खालिद अंसारी, उमाशंकर सिंह, छोटेलाल गौतम, मधुसूदन त्रिपाठी, वीरेंद्र कुशवाहा, ओम नारायण शर्मा, सुरेंद्र राजभर, त्रिभुवन भारती, शैलेंद्र कुमार सिंह, चंद्रभान यादव, ख्वाजा गुड्डू, अजय गुप्ता, नागेंद्र पाण्डेय, मुस्तकीम, आफताब आलम, कार्यालय सचिव रामकरण यादव, मनसा राजभर, शाहिद फारुकी, संजय सिंह, मुकेश राजभर, रामप्रवेश सहित तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी राम प्यारे राम को दी गई भावभीनी विदाई

सोहनाग/सलेमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उच्च प्राथमिक विद्यालय सोहनाग में शनिवार को सलेमपुर ब्लॉक के पूर्व…

7 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र के पिंडी-भागलपुर मार्ग पर निर्माणाधीन सड़क के समीप…

7 hours ago

बघौली में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, 1.50 करोड़ की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश की डेल्टा रैंकिंग में दूसरा स्थान हासिल करने…

7 hours ago

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा, 77 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के तहत कक्षा छह…

7 hours ago

साहित्यकार रामा प्रसाद शुक्ल की पुस्तक ‘कृष्ण और कृष्णा’ का आज होगा विमोचन

प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सजेगा साहित्यिक समारोह, देश के जाने-माने साहित्यकारों की रहेगी मौजूदगी संत…

7 hours ago

मतदाता सूची में नाम छूटा तो अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही

हर बूथ पर 140 नए मतदाता जोड़ने का लक्ष्य, युवा और महिला मतदाताओं के पंजीकरण…

8 hours ago