मेरा माटी, मेरा देश अभियान के सम्बंध ब्लॉक सभागार में बैठक सम्पन्न

उतरौला/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) केंद्र व प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मेरा माटी मेरा देश अभियान की तैयारियों को लेकर विकास खण्ड सभागार उतरौला में सुमित सिंह बीडीओ उतरौला की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें सभी ग्राम पंचायत अधिकारी, रोजगार सेवक, व विकास विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए खण्ड विकास अधिकारी उतरौला ने कहा कि अमृत महोत्सव योजना के समापन समारोह में एक सप्ताह तक मनाए जाने की योजना है। 9अगस्त से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में गांवों में शिलाफालकम के स्थान का चयन करके मिट्टी का संग्रहण किया जायेगा। 11 अगस्त को विद्यालयों में वीरों की गाथा के साथ उनकी कहानिया कहीं जायेगी। उसी दिन कलश व दिये का इंतजाम होगा। 12 अगस्त को गांव में मैराथन दौड़,शहीद स्मारकों पर पुलिस बैंड बजाया जाएंगा। 13अगस्त को गांव में विघालय की प्रभात फेरी, व 75-75 स्वच्छता ग्राहियों को सम्मानित किया जाएगा। 14 अगस्त को विभिन्न समारोह होगा। 15अगस्त को मृतिका कलश तैयार किया जाएगा। उसके बाद ध्वजारोहण, राष्टगान समेत सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जाएगा। सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना को सफल बनाने के लिए ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का सहयोग लिया जाए। आजादी के अमृत महोत्सव समापन समारोह में आजादी के 75 वर्ष पर गांव की माटी को इकट्ठा करके उसे जिला मुख्यालय पर भेजा जाएगा। वहां से लखनऊ भेजा जाएगा। लखनऊ से दिल्ली को माटी भेजी जाएगी। इसके लिए गांव की माटी को इकट्ठा करने की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। एपीओ मनरेगा गुलाम रसूल ने कहा कि गांव की माटी के अस्तित्व के लिए सरकार ने पूरे देश से माटी को इकट्ठा कर‌ रही है।‌ इस अभियान को सफल बनाने का दायित्व सभी का है। इसमें ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य के साथ सामाजिक कार्यकर्ता का सहयोग लेकर सफल बनाना है।

rkpnews@desk

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों से जगमगाया पैडलेगंज फ्लाईओवर

सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…

4 hours ago

देवी तरकुलहा धाम में भव्य दीपोत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया सेवा का संकल्प

चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…

4 hours ago

वैदिक परंपरा से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…

4 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा अभियान: सीएचसी में सफाई की, मरीजों को बांटे फल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…

4 hours ago

आडिटोरियम में टूल किट वितरण कार्यक्रम, लाभार्थियों को वितरित किये गये डेमो चेक

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…

4 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विधायक ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का किया शुभारंभ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…

5 hours ago