कंपोजिट वि0 पर बच्चो को नही मिल रहा हैं दूध

बच्चो के मिड डे मील कहा गायब हो जा रहा है

रानीपुर/मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
योगी सरकार जहा कंपोजिट एवं प्राथमिक विद्यालयो पर बच्चो को हर सुविधा देने के लिय हर समय तत्पर है, वही उन के कुछ कर्मचारी उन के सभी आदेशो को अनदेखा कर अपनी मन मानी करते नजर आ रहे है । बच्चो के हिस्से का खाना व दूध देने में घोर लापरवाही की जा रही है, जिसके कारण ग्रामीणों में काफी आक्रोश नजर आ रहा है।
बता दे की स्थानीय ब्लाक क्षेत्र फतेहपुर में स्थित बी आर सी से मात्र दो सौ मीटर पर कंपोजिट विद्यालय फतेहपुर पर बच्चो को नही मिल रहा मिड डे मील के मैनू के हिसाब से दूध, जब की उच्च अधिकारियों का आदेश है की बच्चो को मिड डे मील के मैनू के अनुसार ही भोजन या दूध और फल मिलना चाहिए, लेकिन विद्यालय के प्रधानाचार्य के मनमानी से नही मिल पा रहा बच्चो को मिड डे मिल । कंपोजिट विद्यालय फतेहपुर पर कार्यरत अध्यापिका पूनम सिंह के मन मानी से बुधवार को बच्चो को तहरी के साथ दूध मिलना था लेकिन बच्चो को तहरी तो मिली लेकिन दूध नही मिला। जब इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय से पूछा गया तो उनका कहना है की मेरे संज्ञान में ऐसा कोई मामला नही था, आप के द्वारा आया इस मामले की जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी । कंपोजिट विद्यालय फतेहपुर में बच्चो को भोजन करने के लिए भी कोई व्यवस्था नही, इधर उधर चल कर भोजन करने को मजबूर है बच्चो पर नही दे रहा कोई ध्यान, उच्च अधिकारियों का नही है ध्यान जिसके कारण प्रधानाध्यापिका कर रही है मनमानी।

rkpnews@desk

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

11 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

22 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

22 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago