पार्टी का ध्वज फहराकर कांग्रेसियों ने मनाया स्थापना दिवस
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस के 138 वें स्थापना दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक कार्यालय पर दल का ध्वज फहराने के बाद गोष्ठी का आयोजन कर मनाया।इस दौरान सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष दीनदयाल प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस ने देश में लोकतंत्र की स्थापना कर सबको स्वतंत्र रूप से जीने का अधिकार दिलाया। ब्लॉक अध्यक्ष मार्कण्डेय मिश्र ने कहा कि कांग्रेस का गौरवशाली इतिहास रहा है।देश मे जो भी विकास दिखाई दे रहा है व कांग्रेस ने किया है। जिला सचिव डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि आजादी की लडाई में कांग्रेस नेताओं ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को गुलामी की दासता से मुक्ति दिलाई। युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव अभिनीत उपाध्याय ने कहा कि आज कांग्रेस के अलावा कोई दूसरा दल भारतीय लोकतंत्र की रक्षा नही कर सकता है।कार्यक्रम को रामविलास तिवारी, अखिलेश मिश्र,सत्यम पांडेय, डॉ याहिया अंजुम, रोहित यादव, राहुल मिश्र, कृष्णमुरारी चौबे,चुन्नु श्रीवास्तव, गंगासागर मिश्र, लालसाहब यादव, दयाशंकर यादव, विनोद तिवारी, रमाशंकर प्रसाद,डॉ नरेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, राजेश तिवारी, विद्यासागर यादव, दयाशंकर शर्मा आदि ने सम्बोधित किया।
बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…
तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…
एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ के सांख्यिकी विभाग की ओर…
तहसील संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत, बेहतर समन्वय की जताई उम्मीद बलिया…
एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना, नागरिकों को मिलेगी ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा बलिया…