बहराइच(राष्ट्र की परम्परा) कांग्रेस भवन सभागार में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने बैठक आयोजित किया | राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का 100 दिन पूरा होने एवं बहराइच में प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा की सफलता पर खुशी व्यक्त किया।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को आज 100 दिन पूरा हो चुका है,इस यात्रा के अपार जन समर्थन और सफलता की चर्चा आज विश्व स्तर तक हो चुकी है। राहुल गांधी ने भारतीय राजनीति में एक अलग आयाम स्थापित कर दिया है। बहराइच में भी प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा बृहस्पतिवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे के नेतृत्व में निकाली गई| उसमें भी कांग्रेसजनों एवं जनता ने एक जुटता के साथ बहुत ही अपार जनसमर्थन मिला । शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने व्यवस्थित रूप से यात्रा संचालित करने में अहम भूमिका निभाई। इस यात्रा से बहराइच शहर का राजनैतिक माहौल गर्म हो गया है और जनता में भी इसकी बहुत चर्चा है ।बैठक का संचालन कांग्रेस नेता अमर नाथ शुक्ल ने किया।इस अवसर पर सिविक एण्ड आउटरीच कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, मुकुंद जी शुक्ल,धर्मेंद्र चौधरी,फजल खान,डॉ मो. इमरान,मो.नदीम अहमद, इंद्र कुमार यादव,आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे
बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…
तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…
एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ के सांख्यिकी विभाग की ओर…
तहसील संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत, बेहतर समन्वय की जताई उम्मीद बलिया…
एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना, नागरिकों को मिलेगी ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा बलिया…