होर्डिंग की घटना के बाद से मुंबईकरों की चिंता बढ़ी

अवैध होर्डिंगो को हटाने की मांग

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)
घाटकोपर में होर्डिंग की घटना के बाद संपूर्ण मुंबई के लोगों की चिंता बढ़ गई है। इस पृष्ठभूमि में, बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, राजनेताओं की ओर से इमारतों पर मोबाइल टावरों और छतों पर लोहे के शेड का मुद्दा उठाया जा रहा है। खास बात यह है कि हजारों किलो वजन के टावर और शेड से बड़ा हादसा होने का भय बना हुआ है, अनेक लोगों का यह भी कहना है कि मनपा को भी नहीं पता कि मुंबई में कितने टावर और शेड अधिकृत/अनधिकृत हैं। निवासियों की सुरक्षा के लिए, मनपा से टावर और शेड का संरचनात्मक ऑडिट और अवैध टावर के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग अखिल भारतीय वडार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक दादा शिंदे ने की है।
बता दें कि मुंबई के अनेक इलाकों में सोसायटी की ओर से वित्तीय मुआवजे के लिए मोबाइल कंपनियों को अपनी इमारतों की छतों पर टावर लगाने की अनुमति दी गई है । मानसून में पानी के रिसाव के कारण अनेक छतों पर लोहे के शेड बनाते है। दोनों का वजन हजारों किलो होने के कारण बारिश और तेज हवा में शेड/टावर गिरने से दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। इन दोनों के लिए मनपा की अनुमति आवश्यक होती है। लेकिन अनेक जगहों पर सोसायटी बिना अनुमति के टावर लगाने की मंजूरी दे देती हैं।
इस पृष्ठभूमि में, राज्य के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में दूरसंचार विभाग की बैठक में सभी मोबाइल टावरों को विभिन्न दस्तावेजों और प्रमाणों के साथ टावर नियमितीकरण के लिए नए सिरे से आवेदन करने के लिए कहा गया है। हालांकि इस संबंध में मनपा द्वारा जुलाई 2023 में अधिसूचना प्रकाशित की गई थी। इस पर चर्चा के लिए प्रशासन और अपर आयुक्त अश्विनी जोशी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संभव नहीं हो सका।
अखिल भारतीय वडार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक दादा शिंदे ने यह भी बताया है कि विक्रोली, भांडुप, सायन,घाटकोपर और चेंबूर इलाके में अनेक पुरानी इमारतों की छतों पर बड़े-बड़े लोहे के बीम और शेड बनाए गए हैं। जिसमें से
बड़ी संख्या में अवैध टावर हैं, इन अवैध टावरों को हटाने की मांग शिंदे ने की है।
बताया जाता है कि मनपा की वेबसाइट पर 2018 में अपडेट की गई जानकारी में यह स्पष्ट किया गया है कि मुंबई में 4,776 टावर हैं, जिनमें से 1158 अधिकृत और 3628 अवैध टावर हैं।
अधिकृत टावरों की संख्या 24.25 प्रतिशत है जबकि अनधिकृत टावरों की संख्या 75.75 प्रतिशत है।
मनपा की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 897 अनधिकृत मोबाइल टावरों को नोटिस दिया गया है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…

2 minutes ago

IPL 2026: RCB की दमदार जीत, MI को 18 रनों से हराया

IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…

6 minutes ago

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

11 hours ago

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 18 कर्मचारियों का वेतन रोका

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…

14 hours ago

सेवा भारती के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में हजारों लोगों का उपचार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में…

14 hours ago

प्रकृति की सुंदरता: एक सोच

गर्दन को झुकाकर मोबाइल में यदिअजनबी रिश्तों से हम जुड़ सकते हैं,हकीकत के रिश्तों में…

14 hours ago