फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 18 कर्मचारियों का वेतन रोका

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें 6 से 15 अप्रैल 2026 तक चल रहे विशेष अभियान के तहत खराब प्रगति वाले 25 राजस्व गांवों के कर्मचारियों को तलब किया गया। बैठक में अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश और मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
समीक्षा के दौरान कुछ कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिनकी प्रगति भी असंतोषजनक रही। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए कुल 18 कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। इनमें 5 लेखपाल, 7 पंचायत सहायक, 3 रोजगार सेवक और 3 ग्राम सचिव शामिल हैं। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि कार्य में सुधार नहीं हुआ तो निलंबन की कार्रवाई भी की जाएगी।
जनपद में फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति अभी संतोषजनक नहीं है और लगभग 62,000 किसानों का पंजीकरण शेष है। शासन द्वारा निर्धारित समयसीमा के अंतर्गत इस कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्धारित अवधि में लक्ष्य पूरा न करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी और वेतन वृद्धि भी रोकी जा सकती है।
इसके अलावा सभी खंड विकास अधिकारी, तहसीलदार और उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे प्रतिदिन समीक्षा कर अभियान के तहत शेष फार्मर रजिस्ट्री को हर हाल में पूर्ण कराएं, अन्यथा उनके उत्तरदायित्व भी तय किए जाएंगे। बैठक में संबंधित विभागों के सभी अधिकारी उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 weeks ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 weeks ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 weeks ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 weeks ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 weeks ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 weeks ago