विद्याविहार स्टेशन पर शौचालय का अभाव

यात्रियों को हो रही है परेशानी

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)
विद्या की नगरी के नाम से विख्यात मध्य रेलवे का विद्या विहार स्टेशन आज भी शौचालय की कमी को झेल रहा है। महत्वपूर्ण बात यह है कि इस स्टेशन से जहां दिन प्रति दिन यात्रियों के आवागमन की संख्या बढ़ रही है, वहीं यहां के प्लेटफार्म पर एक भी शौचालय न होने से यात्रियों का बुराहाल है । उसके बाद भी मध्य रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार विद्या विहार स्टेशन के ( पूर्व) में सोमैया महाविद्यालय, राजावाडी अस्पताल के अलावा अन्य कई शैक्षणिक संस्थान हैं। जहां पर हजारों विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते हैं। इसी तरह विद्या विहार ( प) में भी अनेक शैक्षणिक संस्थान के अलवा रिहायशी इलाका कोहिनूर और फिनिक्स माल है। जहां पर बड़ी संख्या में लोग विद्या विहार स्टेशन से उतरकर जाते हैं। लेकिन इस स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 1 और 2 पर एक भी शौचालय न होने से बुजुर्गों,महिलाओं और छात्रों को शौच के अभाव में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। घाटकोपर के वरिष्ठ समाजसेवक और ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष रामजी शुक्ला ने बताया कि विद्याविहार स्टेशन से कुर्ला लोकमान्य तिलक टर्मिनस भी नजदीक है। यहां से बड़ी संख्या में यात्री टर्मिनस आते जाते हैं। इस स्टेशन पर शौचालय न होने से यात्रियों को स्टेशन के बाहर जाना पड़ता है। रामजी शुक्ला के अनुसार एक तरफ रेल मंत्रालय संपूर्ण देश के रेल स्टेशनो को अत्याधुनिक बनाने की कवायद में जुटा हुआ है, वहीं विद्याविहार स्टेशन पर शौचालय का न होना रेल मंत्रालय की सारी कारगुजारिओं पर पानी फेर दिया है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

5 hours ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

18 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

18 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

18 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

19 hours ago

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

21 hours ago