सेवा भारती के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में हजारों लोगों का उपचार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में गोरक्ष प्रांत के संत कबीर नगर इकाई द्वारा सेवा भारती के बैनर तले जिला सेवा प्रमुख महेशानंद द्वारा जनपद के सभी खंडों में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कराया गया।
इस अभियान के तहत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में एक साथ शिविर लगाए गए, जिनमें सैकड़ों की संख्या में डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों ने सहभागिता की। शिविरों में हजारों लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गईं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग इन शिविरों में पहुंचे और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
कार्यक्रम की व्यवस्था और संचालन में सभी खंड कार्यवाहों ने अपनी-अपनी कार्यकारिणी के साथ सक्रिय भूमिका निभाई, जिससे आयोजन सुव्यवस्थित और सफल रहा।
इस अवसर पर जिला प्रचारक धीरज ने कहा कि सेवा भारती, संघ का एक महत्वपूर्ण प्रकल्प है, जिसके माध्यम से कार्यकर्ता समाज में सेवा कार्यों के जरिए राष्ट्र जागरण का कार्य करते रहते हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के आयोजन समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का माध्यम बनते हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में ओमपुष्पम भारती, भोलेनाथ, शत्रुघ्न, सर्वेश, राजकपूर, उपेन्द्र, पियुष, राम किशुन और डॉ. दिनेश सहित अनेक कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सभी शिविर प्रांतीय सूचना के आधार पर जिला चिकित्सा अधिकारी से अनुमति लेकर आयोजित किए गए। कार्यक्रम का निरीक्षण जिला कार्यकारिणी एवं विभाग के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया, जबकि कार्यक्रम की सूचना जिला प्रचार प्रमुख दिग्विजय द्वारा दी गई।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 weeks ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 weeks ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

3 weeks ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

3 weeks ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 weeks ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 weeks ago