प्रकृति की सुंदरता: एक सोच

गर्दन को झुकाकर मोबाइल में यदि
अजनबी रिश्तों से हम जुड़ सकते हैं,
हकीकत के रिश्तों में गर्दन झुकाकर
एक दूसरे को भी हम समझ सकते हैं।

सर झुका ट्विटर ट्विटर सब कर सकते हैं,
अजनबियों से भी दोस्ती हम रख सकते हैं,
तो सामाजिक सौहार्द के हित में भी हम,
एक दूसरे से मिल जुल कर रह सकते हैं।

विश्वास यह करना कि हर एक पर
विश्वास करना स्वाभाविक होता है,
कोई प्यार से पेश आये तो उसपर
अविश्वास का कोई कारण नहीं होता है।

वैसे अपनी अपनी क़िस्मत है कि
सबको सब कुछ कहाँ मिलता है,
एक सामान्य जीवन जीने के लिये,
इस तथ्य पर विश्वास करना होता है।

संसार की हर वस्तु में ईश्वर ने
सुंदरता का भाव व गुन डाला है,
परंतु हम में से कोई कोई ही ईश्वर
के इस भाव व गुण को देख पाता है।

हम यह सुंदरता और यह भाव देख
सकते हैं, यदि सच में प्रकृति प्रेमी हैं,
बस ईश्वर की करनी देखने के लिए
उसमें आस्था व विश्वास रखनी है।

हमारी प्रकृति ही नहीं सारा संसार ही
एक अद्भुत व चमत्कारिक आवरण है,
आदित्य समझने के लिए रचनात्मक
सोच और सार्थक कल्पना ज़रूरी है।

  • डॉ. कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’
rkpNavneet Mishra

Recent Posts

गोरखपुर: जेल में बंद परवेज परवाज की मौत, योगी आदित्यनाथ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने से भी आया था चर्चा में

फोटो फाइल परवेज परवाज दुष्कर्म मामले में उम्रकैद, कई मुकदमों से रहा सुर्खियों में; गोरखपुर…

23 minutes ago

चेन्नई मेट्रो को PM मोदी की बड़ी सौगात! CM विजय के साथ किया सफर, 4,900 करोड़ की परियोजना का उद्घाटन

फोटो X चेन्नई में मेट्रो का नया दौर शुरू, जानिए कब से आम यात्रियों को…

36 minutes ago

यूपी में भाजपा का बड़ा चुनावी दांव! 124 विधायकों की रिपोर्ट पर मचा हड़कंप, कट सकते हैं कई दिग्गजों के टिकट

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय…

3 hours ago