बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप शनिवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस भीषण दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोथ गांव निवासी 24 वर्षीय नौशाद पुत्र अलाउद्दीन अपने साथी 22 वर्षीय आजाद पुत्र हिसाबुद्दीन के साथ मोटरसाइकिल से खटंगा चट्टी की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे खटंगा चट्टी के पास पहुंचे, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर से उनकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। हादसे में नौशाद को गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आजाद गंभीर रूप से घायल हो गया।

ये भी पढ़े- IPL 2026: RCB की दमदार जीत, MI को 18 रनों से हराया

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार युवक के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुटी हुई है।

इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है।

Karan Pandey

Recent Posts

कड़वाहट के बीच संवाद

रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…

10 hours ago

नेपाल सैलाब के बाद नहीं थम रहे आंसू, मलबे से उठ रही दुर्गंध; अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…

11 hours ago

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

1 day ago

औद्योगिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग जगत की कार्यप्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…

2 days ago

राखी का संदेश

✍️ विजय गुंजन स्नेह है, अनुराग है, पवित्रता का बंधन है,ममता भरे एक धागे का…

2 days ago

रक्षा बंधन: रिश्तों की डोर से राष्ट्र की परम्परा तक

नवनीत मिश्र रक्षा बंधन केवल कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के…

2 days ago