जिलाधिकारी बलरामपुर डॉ महेंद्र कुमार के अध्यक्षता सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी बलरामपुर डॉक्टर महेंद्र कुमार व पुलिस अधीक्षक बलरामपुर राजेश कुमार सक्सेना द्वारा 7 जनवरी को तहसील तुलसीपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके।

तत्पश्चात तहसील समाधान के अवसर पर तुलसीपुर में जिलाधिकारी बलरामपुर डॉ महेंद्र कुमार व पुलिस अधीक्षक बलरामपुर राजेश कुमार सक्सेना द्वारा जरूरतमंद फरियादियों को कड़ाके की ठंड से बचने के लिए कंबल वितरित किए गये। मौके पर मौजूद अधिकारियों को रैन बसेरा से संबंधित व्यवस्थाओं के संबंध में दिशा निर्देश दिए गए और कहा गया कि कोई भी व्यक्ति ठंड के मौसम में खुले आसमान के नीचे ना सोने पाए इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। जिलाधिकारी द्वारा उपयुक्त स्थानों पर अलाव जलाने के लिए भी संबंधित को निर्देशित किया गया।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी तुलसीपुर व क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर कुंवर प्रभात सिंह वअन्य अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

   

Editor CP pandey

Recent Posts

74 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं को तरस रहा बरहज, बस स्टैंड-मंडी-अस्पताल की मांग तेज

बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…

3 hours ago

घर से निकला 19 वर्षीय युवक नहीं लौटा, सुबह पेड़ से लटका मिला शव

तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…

3 hours ago

महराजगंज पुलिस के आठ आरक्षी बने उपनिरीक्षक, विभाग में खुशी की लहर

एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…

3 hours ago

सांख्यिकी के क्षेत्र में वैश्विक करियर की अपार संभावनाएं, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ के सांख्यिकी विभाग की ओर…

3 hours ago

नवागत तहसीलदार अजित सिंह ने संभाला सिकंदरपुर तहसील का कार्यभार

तहसील संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत, बेहतर समन्वय की जताई उम्मीद बलिया…

3 hours ago

जनगणना-2027: डीएम ने किया स्व-गणना अभियान का शुभारंभ, 30 नवंबर तक घर बैठे दर्ज करें परिवार का विवरण

एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना, नागरिकों को मिलेगी ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा बलिया…

3 hours ago