अधिकारियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिये गए निर्देश

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी रमेश रंजन एवं पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल की उपस्थिति में, तहसील सभागार पड़रौना में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया । जिलाधिकारी ने आए हुए फरियादियों की शिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण कराने हेतु निर्देश दिए, उप जिलाधिकारी पड़रौना से कहा कि भूमि विवाद से सम्बन्धित सन्दर्भों में पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर निस्तारण कराया जाए । उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि, शासन की मंशा के अनुरूप समस्याओं के निस्तारण हेतु समय सीमा दी गई है, उसी के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं।
जिलाधिकारी के समक्ष आज सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 99 आवेदन पत्र प्रस्तुत किये गए जिसमे राजस्व विभाग के 69, पुलिस विभाग के 11, विकास के 09, अन्य विभागों के 10 मामले प्रस्तुत हुए। जिसे जिलाधिकारी द्वारा मौके पर कुल 09 मामले(08 राजस्व व 01 विकास विभाग) का निस्तारण कर दिया गया तथा 90 मामले अवशेष रहे।
इससे पहले जिलाधिकारी द्वारा तहसील परिसर में शुद्ध पेयजल हेतु आर ओ प्लांट का उद्घाटन भी किया गया।
शुक्रवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी,उपजिलाधिकारी पड़रौना महात्मा सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सुरेश पटारिया, परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, उप निदेशक कृषि, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, के साथ अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी व तहसील के अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

सुस्त विभागों पर योगी सरकार सख्त, बजट खर्च की रफ्तार बढ़ाने के लिए तय हुई नई डेडलाइन

यूपी बजट पर सीएम योगी की सख्ती: अगले दो माह में 70% वित्तीय स्वीकृतियां, 60%…

8 hours ago

तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, रात में बदला फैसला; हड़ताल स्थगित, अब इन मुद्दों पर होगी बातचीत

बैंक हड़ताल पर बड़ा अपडेट: 28 से 30 सितंबर का आंदोलन स्थगित, IBA-UFBU बैठक में…

9 hours ago

28-30 सितंबर बैंक हड़ताल: पांच-दिवसीय बैंकिंग की मांग पर सरकार और यूनियनों में टकराव

भारतीय बैंकिंग के सामने बड़ा सवाल: काम का बढ़ता बोझ या कर्मचारियों की घटती ताकत?…

11 hours ago

72 घंटे से बिजली गुल, जिले में हाहाकार

मेंहदावल विधायक ने चीफ इंजीनियर को आपूर्ति बहाल करने की दी हिदायत संत कबीर नगर…

12 hours ago

देवरिया में डीएलएड परीक्षा पर कड़ी नजर, 95 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

डीएलएड परीक्षा में नहीं चला नकल का खेल, 6,538 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा सीसी टीवी…

12 hours ago

अभिजीत दीपके के फैसलों के पीछे कौन? CJP में पर्दे के पीछे की रणनीति का खुलासा, सामने आया ‘मेंटोर’ का नाम

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक…

12 hours ago