Categories: Uncategorized

स्वच्छ भारत मिशन को मुंह चिढ़ा रहा सामुदायिक शौचालय

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर नगर पंचायत में सरकारी धन से अलग अलग वार्डो और नगर में सामुदायिक शौचालय का निर्माण हुआ है ।कुछ सामुदायिक शौचालय चालू है लेकिन कुछ कई बार संज्ञान देने के वावजूद भी चालू ही नहीं हो सके ।जिसमे नगर पंचायत वार्ड नंबर एक भरौली को खुले में शौच मुक्त वार्ड घोषित किया गया है । लेकिन हकीकत इसके इतर है सूत्र बताते है कि इस वार्ड में अभी भी कुछ घरों में शौचालय का निर्माण नहीं हुआ है और इकलौता निर्मित सामुदायिक शौचालय आज तक उपयोग करने लायक ही नहीं रहा पहले इस शौचालय में ताला लगा रहा फिर अब इस शौचालय में घास और गंदगी पसरी हुई है । वही नगर पंचायत वार्ड नंबर दो पिपरा नाजिर को भी खुले में शौच मुक्त वार्ड की श्रेणी में रखा गया है लेकिन और इस वार्ड में भी निर्मित एकमात्र सामुदायिक शौचालय का हाल बुरा है ।इस शौचालय में लकड़ी का टुकड़ा रखा हुआ है और आगे से गेट पर ताला लटका हुआ है । इन वार्डो के निवासी मजबूरन शौच के लिए रेलवे लाइन और खेतों में जाने को विवश है । जहां सरकार की मंशा खुले में शौच मुक्त भारत और स्वक्ष भारत स्वस्थ भारत बनाने की है वही कुछ जिम्मेदारों की लापरवाही इस योजना को मुंह चिढ़ाने का काम कर रही है ।

rkpshomnath

Recent Posts

न्यू कॉलोनी से बेलडाड़ तक आंधी का असर, पेड़ गिरने के बाद सदर विधायक ने संभाला मोर्चा

देवरिया में आंधी-तूफान के बीच सदर विधायक ने संभाली कमान देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शनिवार…

4 hours ago

न्यू कॉलोनी में कुत्ते का खौफ! तीन लोगों को काटने का दावा, दुकान खोल रहे भाजपा बूथ अध्यक्ष पर भी हमला

भाजपा बूथ अध्यक्ष रोहित कुमार मद्धेशिया देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के न्यू कॉलोनी क्षेत्र…

4 hours ago

लोहता में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से दो साइकिल सवारों की मौत, थाने का घेराव

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। लोहता थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में…

5 hours ago

बिहार में अगले 24 घंटे मौसम का कहर! 6 जिलों में भारी बारिश और 70 KM/H की रफ्तार से आंधी का अलर्ट

पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। अगले…

5 hours ago

JTET 2026 पर बड़ा अपडेट: 11 अक्टूबर की परीक्षा टली, 1 नवंबर की संभावित तारीख से बढ़ी अभ्यर्थियों की धड़कन

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 की तैयारी कर रहे लाखों…

6 hours ago