ट्रैफिक पुलिस का सराहनीय प्रयास

लापता बच्चों के परिजनों को तलाश कर ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें किया सुपुर्द

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
नगर निगम में बने आईटीएमएस कंट्रोल रूम के जरिये ट्रैफिक पुलिस लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है, जहां लोगों के सामान गुम हो जा रहे हैं उन्हें खोज कर सौंपा जा रहा है, वही लापता बच्चों के परिजनों को तलाश कर ट्रैफिक पुलिस सुपुर्द कर रही है।
बेतियाहाता के रहने वाले मुकेश नारायण शुक्ला ने आईटीएमएस कंट्रोल रूम को सूचना दिया कि दो बच्चे सुबह 11:00 बजे से अपने परिजनों से बिछड़ गए हैं, इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए कंट्रोल रूम में बैठे ट्रैफिक के जवान नौशाद और उनकी टीम ने बच्चे के गायब होने की सूचना प्रसारित की। सूचना प्रसारित होने का असर रहा कि, परिजन सुबह से ही बच्चे की तलाश में इधर उधर भटक रहे थे जब उनके कानों में बच्चे के बरामद होने की सूचना मिली, तो वह खुशी से फूले नहीं समाये । सीधे नगर निगम में बने आईटीएमएस कंट्रोल रूम में पहुंचे जहां दोनों बच्चों को देखकर माँ ने बच्चों को सीने से लगाया और ट्रैफिक पुलिस को धन्यवाद दिया।
जानकारी के मुताबिक मेरठ के रहने वाले फैजान रोजगार के लिए गोरखपुर आए हुए हैं, उन्होंने टाउन हॉल में कपड़े की दुकान लगाई है, तमन्ना और तालिब सुबह खेलते खेलते रास्ता भटक गए थे जिन्हें बेतियाहाता के रहने वाले मुकेश नारायण शुक्ला को मिले जिन्होंने पहले तो अपने स्तर से बच्चे के परिजन को तलाश करने की कोशिश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने शास्त्री चौक पर ट्रैफिक पुलिस वालों से संपर्क किया। ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें कंट्रोल रूम भेजा।
बरहाल एसपी ट्रैफिक डॉक्टर महेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस द्वारा किए जा रहे इस कार्य की लोग भूरी भूरी प्रशंसा कर रहे हैं।

rkpshomnath

Recent Posts

नीलकंठ होटल में सपा नेताओं की बैठक, श्रेया वर्मा से हरिशंकर यादव की मुलाकात चर्चा में

अयोध्या में सपा नेत्री श्रेया वर्मा का स्वागत, 2027 चुनाव को लेकर नेताओं में चर्चा…

30 minutes ago

सुबह-सुबह एक्शन में देवरिया पुलिस, पार्कों से स्कूलों तक बढ़ी निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को सुरक्षा का भरोसा; बालिकाओं को हेल्पलाइन की जानकारी देवरिया…

3 hours ago

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेंगे सफलता के योग, जानें मेष से मीन तक का हाल

AI निर्मित आज का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक प्रगति, व्यापारिक गतिविधियों और नए…

6 hours ago

योगी ने गिनाईं महिला सशक्तिकरण की पहल, हामिद अंसारी और राहुल गांधी पर भी बरसे

Aiनिर्मित हामिद अंसारी के बयान पर योगी का पलटवार, बोले- सनातन परंपरा को अपमानित करने…

6 hours ago

टमाटर से ब्रोकली तक खेती पर सरकारी मदद, जानिए कौन किसान कर सकता है आवेदन

गेहूं-धान के साथ सब्जी की खेती पर जोर, यूपी के किसानों को मिल सकता है…

12 hours ago

जलती चिता पर मांस पकाने के आरोप से मचा हंगामा, एक युवक हिरासत में; दो फरार

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूवायां थाना क्षेत्र के नथ्यापुर गांव में रविवार को अंतिम संस्कार…

12 hours ago