Categories: Uncategorized

स्वास्थ्य सेवा में आशा कार्यकत्रियों एवं संगिनी का सराहनीय योगदान

अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं निष्ठा से निर्वहन करें आशा एवं संगिनी

बेहतर कार्य के लिए 3 आशा कार्यकत्रियों को किया गया सम्मानित

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।घुघली
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आशा सम्मेलन आयोजित कर आशा को जहां स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देकर उन्हें कर्तव्यों के निर्वहन ईमानदारी और निष्ठा पूर्वक करने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अधीक्षक डॉ अमित बिक्रम सिंह ने किया। कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ के पी सिंह ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सरकार दे रही है। उन्होंने कहा कि आशा गांवों में बेहतर कार्य कर रही हैं।गांवों में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर उनकी भूमिका सराहनीय है। उन्होंने भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्वास्थ्य से सम्बंधित संचालित समस्त कार्यक्रमों के प्रति सभी आशा कार्यकर्त्रियों एवं आशा संगिनी को अपने पूर्ण मनोयोग से तत्पर रहने हेतु प्रोत्साहित किया गया। वर्ष 2024- 25 में उत्कृष्ट कार्य करने वाली तीन आशा बहनों कल्याणी देवी को प्रथम, बागेश्वरी देवी को द्वितीय एवं इन्दू देवी को तृतीय स्थान हेतु प्रशस्ति-पत्र एवं मोमेन्टो देकर उन्होंने सम्मानित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अधीक्षक डॉ अमित विक्रम सिंह और संचालन स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी वीपी चौरसिया ने किया।
इस दौरान डॉ भानू , फार्मासिस्ट अजय जायसवाल, बी के साहनी, मुरारी प्रसाद, निहाल सिंह उपस्थित रहें।

rkpshomnath

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

4 hours ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

5 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

5 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

5 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

6 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

7 hours ago