योजनाओं को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार बैठक सम्पन्न

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन निर्माण तथा स्वच्छ भारत मिशन संदर्भित बैठक, जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
जिलाधिकारी ने जनपद में सभी सामुदायिक शौचालय के निर्माण, उनके फंक्शनल होने की रिपोर्ट, निर्मित सामुदायिक शौचालय के स्वयं सहायता ग्रुप को हैंड ओवर की स्थिति, भुगतान की स्थिति तथा सामुदायिक शौचालय में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की, जानकारी जिला पंचायत राज अधिकारी अभय यादव से ली।
जिलाधिकारी ने सामुदायिक शौचालय में बिजली कनेक्शन, खुलने का समय, भवनों की स्थिति, हैंड ओवर की अद्यतन स्थिति, जियो टैगिंग इत्यादि रिपोर्ट भी जिला पंचायत राज अधिकारी व सभी ए डी ओ पंचायत से लिया।
जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए बताया कि, सभी सामुदायिक शौचालय में बिजली कनेक्शन अनिवार्य रूप से हो, तथा स्वयं सहायता ग्रुप को सभी निर्मित सामुदायिक शौचालय हैंड ओवर करें। उन्होनें सामुदायिक शौचालयों के समय से खुलने व निर्धारित अवधि तक खुले रहने के भी निर्देश दिए। इस क्रम में सामुदायिक शौचालय की अद्यतन स्थिति की रिपोर्ट के संदर्भ में जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि, संबंधित एडीओ पंचायत द्वारा इस संदर्भ में यदि गलत सूचना दी जाती है, तो उस पर कार्यवाही की जाए।
बैठक में पंचायत भवनों के निर्माण की अद्यतन स्थिति की भी समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने जर्जर पंचायत भवनों के मरम्मतीकरण हेतु निर्देश दिए तथा इस संदर्भ में जनपद के समस्त पंचायत भवनों की जांच के भी आदेश दिए गए ।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामों को स्वच्छ रखे जाने हेतु, उपयुक्त कचड़ा निस्तारण के संदर्भ में भी जिलाधिकारी द्वारा जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने सभी ग्राम पंचायतों की अद्यतन स्थिति जानी जहां कचरा निस्तारण हेतु ई-रिक्शा, डस्टबिन की खरीदारी हो चुकी है। उन्होनें कहा गांव को स्वच्छ रखा जाए व स्वच्छता हेतु सभी ग्राम पंचायतों में कचड़ा एकत्रीकरण हेतु ई रिक्शा व डस्ट बिन की खरीदारी जल्द से जल्द हो।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी श्रवण कुमार सिंह तथा सभी एडीओ पंचायत उपस्थित थे।

Editor CP pandey

Recent Posts

टीसीएस के साथ डीडीयू का करार, 2400 विद्यार्थियों को मिलेगा रोजगारपरक प्रशिक्षण

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने उद्योग और शिक्षा के बीच समन्वय…

6 hours ago

31 जुलाई को नुक्कड़ नाटक के जरिए स्वच्छता का संदेश देंगे डीडीयू के रोवर्स-रेंजर्स

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की जिला संस्था भारत स्काउट एवं…

6 hours ago

नशा मुक्त भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण: प्रो. पूनम टंडन

एनसीसी शिविर में 500 कैडेट्स ने ली नशा मुक्ति की शपथ गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीन…

7 hours ago

गुरु पूर्णिमा पखवाड़े में विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन, विशेषज्ञों ने बताए सफलता के सूत्र

चितरंगी (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय सांदीपनि मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चितरंगी में गुरु पूर्णिमा पखवाड़े…

7 hours ago

एसडीएम के आश्वासन पर सपा नेता विजय रावत ने समाप्त की भूख हड़त

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर, कथनी और करनी में बड़ा अंतर – व्यास यादव,…

8 hours ago

देवरिया जीआरपी की बड़ी सफलता: 8 घंटे में शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के आभूषण व ₹6,900 नकद बरामद

रेलवे स्टेशन देवरिया सदर पर कार्रवाई, बलिया, मऊ और देवरिया के दर्ज मामलों से जुड़ा…

8 hours ago