हाइवे पर रेंगते नजर आए वाहन
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में सर्द हवाओं ने एक बार फिर ठंड बढ़ा दी है। जिले का न्यूनतम तापमान एक बार फिर घटकर 6-8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। 5 किमी प्रति घंटे चलने वाली हवाओं से मौसम का मिजाज बदला दिखने लगा।
मौसम में बदलाव के चलते किसान सबसे अधिक खुश है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के अनुसार आगामी 24 घंटे में आसमान में हल्की से मध्यम बादल छाए रहेंगे और दिन में धूप भी निकलेगी।
शुक्रवार सुबह जिले में घना कोहरा छाए रहने के चलते दृश्यता में कमी आयी। जिससे हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के डॉ. अमरनाथ मिश्र के मुताबिक, आगामी 2 दिनों में मौसम में हुए बदलाव के चलते किसानों को भारी राहत मिलने वाली हैं, यह बदलाव गेहूं और तिलहन की फसलों के लिए फायदेमंद साबित होगा।
देवरिया/सलेमपुर।(राष्ट्र की परम्परा)राजस्व विभाग की लापरवाही ने एक जिंदा व्यक्ति को कागजों में मृत घोषित…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा) महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के मुख्य…
डॉक्टर राधाकृष्णन जी का जन्म 5 सितंबर 1888 को मद्रास से 64 किलोमीटर दूर तिरूतन्नी…
बिछुआ/मध्य प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं…
"बारिश केवल राहत नहीं, जिम्मेदारी की भी परीक्षा है — बिजली से सावधानी, घर में…