हिंदुस्तान पत्रकार पर अज्ञात हमलावरों ने किया जानलेवा हमला

गम्भीर रूप से घायल पत्रकार संतोष उपाध्याय गोरखपुर रेफर

बरहज/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार की देर रात हिंदुस्तान अखबार के पत्रकार संतोष उपाध्याय बरहज ब्यूरो, अपने आवास से अपने चार पहिया वाहन से सवार होकर निमंत्रण में जा रहे थे, अभी वह बेलडाढ़ कठिनाईया मार्ग के भलुअनी थाना क्षेत्र के तेंनुआ चौराहे के नजदीक पहुंचे ही थे की, बाइक सवार हमलावरों ने गाड़ी रुकवाकर सीसे को फोड़ते हुए गाड़ी को तोड़ दिया, और उसके बाद गाड़ी से खींच कर उनकी पिटाई कर दीं जिससे वे मौके पर ही वे अधमरा हो गए, शोरगुल सुनकर,स्थानीय लोगों ने आवाज लगाई,तो हमलावर उन्हें अधमरा छोड़ फरार हो गए।
स्थानीय लोगों की माने तो हमलावर पत्रकार का काफी दूर से पीछा करते हुए तेनुआ के पास जबर्दस्ती गाड़ी रुकवाकर गाड़ी को तोड़ते हुए जानलेवा हमला कर दिया।
पत्रकार संतोष उपाध्याय को अधमरा देख स्थानीय लोगों ने प्राथमिक इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया।
इस संबंध में पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष भलुअनी राजेश मिश्रा ने बताया 11:00 बजे रात्रि को घटना की जानकारी हुई है, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं हमलावरों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर यथाशीघ्र उन्हें चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

1 day ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

1 day ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

1 day ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

2 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

2 days ago