Categories: Uncategorized

सीओ पर अवैध उगाही का आरोप

विधायक ने मंत्री से की शिकायत जांच के दिये आदेश

पताही/मोतिहारी(राष्ट्र की परम्परा)
अंचल अधिकारी सरकार के नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं। अंचलाधिकारियों को किसी का डर नहीं रहा। शिकायत के बाद राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग कार्रवाई करता है, इसके बाद भी सीओ की कार्यशैली में सुधार नहीं हो रहा। सत्ताधारी भाजपा के एक विधायक महिला सीओ की शिकायत लेकर मंत्री के पास पहुंचे, अंचलाधिकारी के खिलाफ सबूतों का पुलिंदा मंत्री को दिया। इसके बाद राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री ने मामले को गंभीर बताते हुए, जांच के आदेश दिए हैं। मामला जिले के पताही अंचल के अंचलाधिकारी से जुड़ा है। स्थानीय भाजपा विधायक लाल बाबू गुप्ता ने पताही अंचल के सीओ नाजनी अकरम के खिलाफ शिकायत का पुलिंदा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री को दिया। इसके बाद मंत्री ने मामले को गंभीर बताते हुए, पूर्वी चंपारण के समाहर्ता जिलाधिकारी से जांच कराने का आदेश दिया है। चकबंदी निदेशक राकेश कुमार ने 17 जनवरी 2025 को ही पूर्वी चंपारण के समाहर्ता को पत्र लिखा है। जिसमें कहा गया है कि पताही अंचल के अंचल अधिकारी नाजनी अकरम के खिलाफ विधायक लालबाबू प्रसाद गुप्ता ने शिकायत पत्र दिया है। जिसमें अंचल अधिकारी द्वारा मनमाने तरीके से अंचल का कार्य करने,जनप्रतिनिधियों का सम्मान नहीं करने, आमजनों का कार्य नहीं करने, रिश्वत लेने जैसे गंभीर शिकायत प्रतिवेदन हैं। इस शिकायत पत्र पर विभाग के मंत्री का ”मामला गंभीर है, उच्च न्यायालय के आदेश का उल्लंघन का मामला है। समाहर्ता पूर्वी चंपारण से जांच प्रतिवेदन प्राप्त करें.” का आदेश दिया गया है। ऐसे में इन शिकायतों की त्वरित जांच कर जांच प्रतिवेदन विभाग को यथाशीघ्र उपलब्ध कराएं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

नदियाँ और उनका रौद्र रूप

नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…

10 hours ago

सागर की जहरीली शराब त्रासदी : मौत के जाम के पीछे कौन?

हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…

10 hours ago

कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के गेट पर सपरिवार आत्मदाह की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…

10 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में बीपीएड-एमएड में प्रवेश का मौका, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…

10 hours ago

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…

12 hours ago

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

12 hours ago