राष्ट्रीय लोक अदालत का किया जायेगा भव्य आयोजन

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश देवेन्द सिंह के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में 14.09.2024 को दीवानी न्यायालय परिसर/ जिला मुख्यालय, ग्राम न्यायालय बरहज, सलेमपुर, तथा भाटपार रानी एवं जनपद के प्रत्येक तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना सुनिश्चित है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, धारा 138 पराक्रम लिखित अधिनियम, बैंक वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, विद्युत एवं जल, पारिवारिक वाद, भूमि अधिग्रहण वाद, श्रम वाद, सर्विस में वेतन एवं भत्ते सम्बन्धित विवाद, राजस्व वाद, अन्य सिविल वादों (किराया, सुखाधिकार, व्यायादेश विशिष्ट अनुतोष वाद) आदि के लम्बित एवं प्री-लिटिगेशन वादों को निपटारा किया जायेगा। सचिव जिला विधिक सेवा प्र्राधिकरण देवरिया मनोज कुमार तिवारी ने दीवानी न्यायालय 👌परिसर/ जिला मुख्यालय, ग्राम न्यायालय बरहज, सलेमपुर, तथा भाटपार रानी एवं जनपद के प्रत्येक तहसीलों के समस्त वादकारियों से अनुरोध किया कि आप राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने सुलहनीय मामलों को न्यायालय में नियत कराकर अपने वादों का निस्तारण करायें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

3 days ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

3 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

4 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

4 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

4 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

5 days ago