सादुल्लानगर/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)। गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रेहरा बाजार का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अशोक कुमार चपरासी, शैलेंद्र यादव बीपीएम, लाल बाबू मौर्य बीएएम,नरेंद्रनाथ पाण्डेय,बाल सुधा देवी एएनएम , निशा वर्मा एएनएम अनुपस्थित पाए गए। स्टाफ नर्स किरण चौहान विगत सात दिनों से अनुपस्थित है। सभी अनुपस्थित पाए गए कर्मियों का अनुपस्थित अवधि का वेतन रोकने का निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ उत्कर्ष मिश्रा को दिया। निरीक्षण के समय तक ओपीडी में कुल 180 मरीजों का उपचार किया गया था, 27 मरीजों का पैथोलॉजी जांच किया गया था,चार मरीजों आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत इलाज किया गया था। मौके पर जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रेहरा बाजार के कर्मी मौजूद रहे।
बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…
तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…
एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ के सांख्यिकी विभाग की ओर…
तहसील संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत, बेहतर समन्वय की जताई उम्मीद बलिया…
एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना, नागरिकों को मिलेगी ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा बलिया…