सीएमओ ने चहेती फर्म को दिया टेंडर, जांच की मांग

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी पर आरोप लगाते हुए रामचंद्र चौधरी ने कहा कि जनपद की चिकित्सा इकाइयों में साफ-सफाई और लॉन्ड्री सेवा हेतु जेम निविदा में मनमानी कर सीएमओ ने अपने चहेते फर्म को टेंडर दे दिया है। जबकि सरकार की मंशा के अनुरूप वह दूर-दूर तक मानक में नहीं है।
रामचंद्र चौधरी का कहना है कि सीएमओ संत कबीर नगर द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में साफ-सफाई एवं लॉन्ड्री सेवा हेतु टेंडर निकाला गया था। जिसमें लगभग 24 फर्मों ने पोर्टल के माध्यम से अपना आवेदन किया था। सीएमओ ने कार्यालय पूर्व से कार्य कर रही तीन फर्मों को योग्य घोषित कर दिया और बाकी 21 फर्मों को अयोग्य घोषित करते हुए प्रतिस्पर्धा को ही खत्म कर दिया।
रामचंद्र चौधरी ने आरोप लगाया कि सीएमओ ने उक्त निविदा की तकनीकी बिड ऐसी फर्म को योग्य घोषित किया। जिसका जीएसटी रजिस्ट्रेशन भी अभी 4 वर्ष पूरे नहीं हुए हैं। जबकि महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उत्तर प्रदेश द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार निविदादाता फर्म के पास कार्य करने का कम से कम 5 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है। इससे यह स्पष्ट है कि राजकीय कोष को जानबूझकर आर्थिक क्षति पहुंचाने का कार्य किया गया है।
रामचंद्र चौधरी ने जिलाधिकारी संत कबीर नगर को ज्ञापन देते हुए कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन लखनऊ उत्तर प्रदेश को भी भेजते हुए कार्यवाही की मांग की है। अब देखना है कि रामचंद्र चौधरी की आवाज कहां तक गूंज रही है। क्योंकि पूर्व में की गई लिखा पढ़ी का नतीजा शून्य रहा है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया सकारात्मक जीवन का संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर सन्त विनोबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय…

9 minutes ago

बीबीएयू में खेलों की तैयारी का बिगुल, 16 सितंबर से शुरू होगा विशेष प्रशिक्षण शिविर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान…

47 minutes ago

बीओसीडब्ल्यू श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड के लिए चलेगा विशेष अभियान

हर विकासखंड में प्रतिमाह न्यूनतम एक हजार कार्ड बनाने का लक्ष्य, 17 से 29 सितंबर…

56 minutes ago

अभिलेखों के रखरखाव में लापरवाही न बरतें अधिकारी-कर्मचारी : डीएम

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को मुख्य राजस्व अधिकारी वीके सिंह…

1 hour ago

यातायात नियम तोड़ने पर 143 वाहनों के चालान, दो वाहन सीज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के लिए यातायात…

1 hour ago

दहेज हत्या पर अदालत का सख्त फैसला, दो दोषियों को उम्रकैद

दहेज हत्या में दो दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 17-17 हजार रुपये का जुर्माना…

4 hours ago