एनजीटी सदस्य की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति की बैठक संपन्न

ग्राम स्तर पर हो पर्यावरण कमेटी का गठन- सदस्य एनजीटी

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)। एनजीटी सदस्य/जज अफरोज अहमद की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान डीएम पवन अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार मौजूद रहें।

बैठक में सदस्य एनजीटी द्वारा नगर निकायों में सॉलिड वेस्ट , लिक्विड वेस्ट , प्लास्टिक वेस्ट , इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट, बायोमेडिकल वेस्ट , सीवेज ट्रीटमेंट आदि के निस्तारण का जायजा लिया गया एवं आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए।

अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बलरामपुर ने बताया कि जनपद में एमआरएफ सेंटर के लिए भूमि उपलब्ध हो गई है, शीघ्र ही एमआरएफ सेंटर संचालित कर दिया जाएगा। जज एनजीटी द्वारा जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना की गई।

सुआंव नदी के जीर्णोद्धार के जिला प्रशासन के प्रयासों की भी जज एनजीटी द्वारा सराहना की गई , उन्होंने कहा कि सुआंव नदी के जीर्णोद्धार से नदी के जोन में आने वाले कई पोखरो एवं तालाबों के भरने से जल स्तर बढ़ेगा एवं बाढ़ नियंत्रण में भी मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि सुआंव नदी के एक्टिव फ्लड जोन में कोई पक्का निर्माण न हो , कृषकों को खेती के लिए किसी प्रकार की मनाही नहीं होगी। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए ग्राम स्तर पर भी पर्यावरण कमेटी गठित किए जाने का सुझाव दिया। इस दौरान उन्होंने वृक्षारोपण के संबंध में भी आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्त, डीएफओ , एडीएम न्यायिक , सम्मान अफरोज , मुख्य चिकित्सा अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

दो दिन मारपीट का आरोप तीसरे दिन गढ़ी थूक चटवाने की कहानी CCTV में नहीं मिला सबूत

पीड़िता के मुकदमे के बीच पुलिस पर नए आरोप, CCTV फुटेज में नहीं मिलने की…

20 minutes ago

धान खरीद में तेजी लाने के लिए डीएम सख्त, केंद्र प्रभारियों को दी चेतावनी

102 केंद्रों पर 537 किसानों से खरीदा गया 2,416 मीट्रिक टन धान, लक्ष्य 2.32 लाख…

30 minutes ago

प्रकृति-आधारित समाधानों से छोटी नदियों के पुनरुद्धार पर मंथन, बीबीएयू में राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू

जल संरक्षण, भूजल पुनर्भरण और नदी प्रवाह बनाए रखने के वैज्ञानिक उपायों पर विशेषज्ञों ने…

40 minutes ago

बीबीएयू में प्रदेश की ऐतिहासिक विरासत की छायाचित्र प्रदर्शनी शुरू, 600 विद्यार्थियों ने किया अवलोकन

विश्व धरोहर सप्ताह के तहत 25 नवंबर तक गौतम बुद्ध केंद्रीय पुस्तकालय में प्रदर्शनी, संरक्षित…

47 minutes ago

घने कोहरे ने बढ़ाई सड़क और रेल यात्रियों की मुश्किलें, हादसों का खतरा

बरहज, तेलिया कला और मईल क्षेत्र में सुबह के समय छाई धुंध, सड़कों पर धीमी…

8 hours ago