रिपोर्ट कार्ड पाकर खिल उठे बच्चे– अरुण कुमार

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
प्राथमिक विद्यालय जयनगर नम्बर-2 नगर क्षेत्र बरहज पर बच्चों को रिपोर्ट कार्ड वितरण करते हुए ,तहसीलदार अरूण कुमार ने कहा कि नगर क्षेत्र का सबसे अनूठा विद्यालय हैं यहां के प्रधानाध्यापक जय नारायण त्रिपाठी प्रिंस द्वारा काफी सराहनीय कार्य किया जा रहा है। अरूण कुमार ने उक्त बातें प्राथमिक विद्यालय जयनगर नम्बर -2 के बच्चों को रिपोर्ट कार्ड वितरण करते हुए कहा कि, बच्चों को काफी प्रसन्न्ता होती हैं जब वो रिपोर्ट कार्ड पाते हैं। उन्होंने मेधावी बच्चों को मेडल पहना कर रिपोर्ट कार्ड दिए। क्लास पाँच की उजाला, वैष्णों ,एवं माही मालवीय अपने क्लास में टॉप करने पर तहसीलदार द्वारा पुरस्कार भी दिया गया। इसी क्रम में नायब तहसीलदार रविन्द्र मौर्य ने मेधावी छात्रों को रिपोर्ट कार्ड वितरण करते हुए कहा कि, प्राथमिक विद्यालय जय नगर नंबर-2 पूरे नगर क्षेत्र में अपना अलग पहचान बनाए रखा है यहां की साफ सफाई एवं विद्यालय की व्यवस्था काफी सराहनीय है, इसके लिए विद्यालय के प्रधानाध्यापक बधाई के पात्र हैं। मौर्य ने कहा कि हम सब की शिक्षा प्राथमिक विद्यालय में ही हुई है और यह विद्यालय अपने नए अंदाज के लिए जाना जाता है।
मौर्य ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी, कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक जय नारायण त्रिपाठी प्रिंस ने किया। तहसीलदार अरूण कुमार एवं नायब तहसीलदार रविन्द्र मौर्य को सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार से अवधेश मालवीय,अर्चना त्रिपाठी, आशा यादव ,आशा देवी ,मंजू देवी, माला देवी, सरिता देवी ,मीना देवी एवं सैकड़ों बच्चे उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

CSK vs PBKS: बिना धोनी CSK की लगातार दूसरी हार, 209 रन भी नहीं बचा पाए गेंदबाज

चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा)। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई…

3 hours ago

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

12 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

12 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

12 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

12 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

13 hours ago