छठव्रती महिलाओं ने भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत समाप्त किया

परिवार की सुख समृद्धि के लिए माँगी मन्नते

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) नगरपालिका गौरा बरहज स्थित माँ सरयू के पावन तट पर हजारों छठव्रती महिलाये एवं नगरपालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल पति श्यामसुंदर जायसवाल द्वारा सोमवार की सुबह भगवान भाष्कर को अर्घ्य देकर छठ व्रत समाप्त किया गया।
बताते चले कि छठ महापर्व के पावन अवसर पर सोमवार की भोर से सरयू नदी के पावन तट पर लाखों महिला श्रद्धालुओं द्वारा छठ मैया के वेदी कलश, दीप व फल फूल रखकर छठ मैया की पूजा अर्चना की गई, कुछ घण्टो के बाद छठव्रती महिलाओं ने कलश दीप व फल फूल से सुसज्जित सुपेली अपने हाथों में लेकर नदी के किनारे खड़ा होकर भगवान सूर्य की उपासना करने लगी, उपासना कुछ देर तक चलता रहा, ततपश्चात भगवान सूर्य ने दर्शन दिया,इस पावन अवसर पर ब्राह्मणों द्वारा छठव्रती महिलाओं को अर्घ्य दिलाया गया, अर्घ्य देने पश्चात महिलाओं ने व्रत को तोड़ा और भगवान भाष्कर से अपने पति, बच्चो व परिवार की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना कर घर को प्रस्थान किया गया।छठ महापर्व को लेकर नगरपालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल व अधिशासी अधिकारी चन्द्रकृष्ण पाण्डेय के द्वारा छठ घाटो पर बिजली , साफ सफाई ,जलपान सहित आदि बुनियादी सुविधाओं की भरपूर व्यवस्था की गई थी, ताकि किसी भी महिला श्रद्धालुओं व घाटों पर आए उनके परिवारी जन को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न हो सके। जबकि भारी भीड़ में सुरक्षा के दृष्टिगत तहसील प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा उपजिलाधिकारी अवधेश निगम व क्षेत्राधिकारी बरहज द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए थे। छठ महापर्व को सकुशल सम्पन्न कराने में नगरपालिका प्रशासन, तहसील प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।
देवरिया जिले के मईल थाना क्षेत्र अंतर्गत भागलपुर के कालीचरण घाट पर महिलाओं ने अपने परिवार की खुशहाली और सलामती के लिए सूर्य देव को अर्घ देकर व्रत तोड़ा। इस अवसर पर घाट को बहुत ही सुंदर तरीके से सजाया गया था। हर वर्ष की बात थी इस वर्ष भी दूर दराज से आए हुए लोगों ने सूर्य देव की पूजा अर्चना की। व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए खास व्यवस्था किया गया था। संजीत साहनी समाजसेवी और उनके सहयोगियों ने भागलपुर में मार्केट में कालीन बिछाया ताकि इस व्रत में माताएं बहने नंगे पांव घाट तक जाती हैं उनका कोई कष्ट ना हो। पूरे मार्केट की सफाई की ,अनेकों समाजसेवी छठ पर्व पर अपनी-अपनी सेवाओं में लग रहे, कोई व्रतियों को चाय पिला रहा था। कोई पानी पिला रहा था। कोई मिष्ठान दे रहा था। मौके पर मईल पुलिस एस एच ओ गोरखनाथ सरोज तहसीलदार रविंद्र मौर्य मय पुलिस फोर्स के साथ मुस्तैदी से तैनात दिखे। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि बृजभूषण यादव, पूर्व प्रधान अनिल जायसवाल ,गुलाबचंद यादव, शिव शंकर जायसवाल शत्रुघ्न मौर्य,अजय सिंह, शंभू जयसवाल, ओमप्रकाश पांडे, अजय जायसवाल विपिन जायसवाल इंद्रदेव साहनी हरिशंकर सोनू साहनी मोनू साहनी संजीव साहनी इत्यादि लोग मौजूद रहे।
सलेमपुर के नादावर घाट पर हजारों की संख्या में माताओं ने उगते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर अपना व्रत समाप्त किया, ग्रामीण क्षेत्रों में भी तालाबों पर बने छठ घाटों पर भी लोगो ने श्रद्धा के साथ सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर कर व्रत समाप्त किया ।

Editor CP pandey

Recent Posts

74 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं को तरस रहा बरहज, बस स्टैंड-मंडी-अस्पताल की मांग तेज

बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…

2 days ago

घर से निकला 19 वर्षीय युवक नहीं लौटा, सुबह पेड़ से लटका मिला शव

तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…

2 days ago

महराजगंज पुलिस के आठ आरक्षी बने उपनिरीक्षक, विभाग में खुशी की लहर

एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…

2 days ago

सांख्यिकी के क्षेत्र में वैश्विक करियर की अपार संभावनाएं, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ के सांख्यिकी विभाग की ओर…

2 days ago

नवागत तहसीलदार अजित सिंह ने संभाला सिकंदरपुर तहसील का कार्यभार

तहसील संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत, बेहतर समन्वय की जताई उम्मीद बलिया…

2 days ago

जनगणना-2027: डीएम ने किया स्व-गणना अभियान का शुभारंभ, 30 नवंबर तक घर बैठे दर्ज करें परिवार का विवरण

एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना, नागरिकों को मिलेगी ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा बलिया…

2 days ago