
मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)
चेंबूर के युवा समाजसेवक और हर दिल अजीज राजा भाऊ सोनटक्के को 11 अगस्त 2024 को मध्य प्रदेश के इंदौर में होटल जे डब्लू मेरियट में भारत श्री 2024 समाजसेवा के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राजा भाऊ को यह पुरस्कार भारतीय वायु सेना के एयर मार्शल शशिखेर चौधरी द्वारा दिया गया और इनका गौरव किया गया।. इस दौरान देश के विभिन्न राज्यों से भारत श्री सम्मान हेतु चुनी गई विभूतियां शामिल थी।इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में भारतीय वायु सेना से (एयर मार्शल शशिखेर चौधरी,भारतीय हॉकी टीम के मीर रंजन नेगी फिल्म अभिनेता राजीव वर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
बता दें राजा भाऊ सोनटक्के चेंबूर की अनेक सामाजिक, शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े हैं इसके अलावा समाजसेवा, गरीबों की हरसंभव मदद करने में सदैव अग्रणी भूमिका निभाते हैं। पिछले तीस साल से निरंतर पक्षियों और मछलियो को दाना और पाव खिलाने का कार्य करते आ रहे हैं। चेंबूर में निस्वार्थ भाव से लंबे समय से सामाजिक कार्य करते आ रहे हैं। यही वजह है भारत श्री 2024 समाजसेवा का राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी, पत्रकार और सामाजिक संगठनों की ओर से राजा भाऊ को हार्दिक बधाई दी जा रही है।
More Stories
जीवन मित्र फाउंडेशन की ओर से स्कूली बच्चों को शैक्षणिक सामग्री का वितरण
रमजान के पावन पर्व पर मुफ्त में राशन किट का वितरण किया गया
आदिवासी पारधी समाज की समस्याओं को लेकर शिष्टमंडल ने की कैबिनेट मंत्री से मुलाकात