चार्ज विवाद का अंत, सिकन्दरपुर सीएचसी में मचा हंगामा

एडिशनल सीएमओ की मौजूदगी में चार्ज हस्तांतरण, मरीजों को राहत की उम्मीद

सिकन्दरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिकन्दरपुर में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय जायसवाल मौके पर पहुंच गए। लंबे समय से डॉ. दिग्बीजय सिंह और फार्मासिस्ट रमा आशीष यादव के बीच चार्ज को लेकर चल रहा विवाद मंगलवार को चरम पर पहुंच गया।

मामला इस कदर गंभीर हो गया था कि इसका असर मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं और स्टाफ के कामकाज पर भी पड़ रहा था। आखिरकार एडिशनल मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) की देखरेख में चार्ज हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू हुई, तो देखते ही देखते अस्पताल परिसर में भीड़ जमा हो गई। माहौल तनावपूर्ण हो गया और कुछ समय के लिए हंगामे जैसी स्थिति बन गई।

तनाव के बीच अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को शांत कराया और चार्ज का आदान-प्रदान पूरा कराया। चार्ज ट्रांसफर होते ही विवाद खत्म होने की घोषणा कर दी गई।

स्थानीय लोगों की उम्मीद
स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। उनका कहना है कि इस विवाद के चलते स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही थीं, लेकिन अब उम्मीद है कि सीएचसी का कामकाज सुचारु रूप से चलेगा और मरीजों को बिना किसी रुकावट इलाज मिलेगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

प्लास्टिक से ई-कचरे तक: फेंकी हुई चीजों में छिपी नई अर्थव्यवस्था की ताकत

विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…

32 minutes ago

राजभाषा हिन्दी के जागरूकता हेतु मऊ स्टेशन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…

2 hours ago

जनगणना की तैयारियों में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…

2 hours ago

बाल वाटिका में माताओं को बताया बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्व

तीन से छह वर्ष के बच्चों को नियमित आंगनबाड़ी केंद्र भेजने की अपील, चेयरमैन ने…

2 hours ago

खाद्य प्रसंस्करण से स्वरोजगार की राह, 30 प्रशिक्षार्थियों ने सीखी तकनीक

फल-सब्जियों के प्रसंस्करण से आय बढ़ाने के बताए तरीके, पीएमएफएमई योजना की भी दी जानकारी…

2 hours ago

2500 बेरोजगारों के लिए रोजगार की राह आसान

सेवायोजन विभाग और गुजरात की कंपनियों के बीच हुआ करार, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकृत…

2 hours ago