गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा )दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नियंता मंडल एवं समाजशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एंटी रैगिंग डे 2025 मनाया गया और एंटी रैगिंग सप्ताह का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर रैगिंग मुक्त है और रैगिंग एक दंडनीय अपराध है। उन्होंने वरिष्ठ छात्रों से नए विद्यार्थियों का स्वागत प्रेम, स्नेह और विश्वविद्यालय की संस्कृति से परिचय कराते हुए करने की अपील की।
नियंता एवं विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट प्रो. विनय कुमार सिंह ने बताया कि सप्ताह भर विभिन्न विभागों और छात्रावासों में एंटी रैगिंग कार्यक्रम होंगे। साथ ही, छात्रों से शॉर्ट वीडियो और डिजिटल पोस्टर की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की गई।
समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. अनुराग द्विवेदी ने रैगिंग को विद्यार्थियों के मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताते हुए सुरक्षित व सम्मानजनक माहौल देने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में कुलपति ने एंटी रैगिंग वीडियो संदेश जारी किया और पोस्टर का विमोचन किया, जिसे विश्वविद्यालय के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने एंटी रैगिंग शपथ भी ली।
AI निर्मित ग्रामीणों की सूझबूझ से दो किशोरियों की बची जान, दोनों मृत छात्राएं थीं…
अब प्रदेश में ही होगी कृषि एवं खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता जांच, निर्यातकों का समय…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा )आदर्श नगर पंचायत सिकंदरपुर में मंगलवार की शाम उस समय लोगों…
भाजपा में नई जिम्मेदारी मिलने पर व्यापारियों ने माल्यार्पण कर अंगवस्त्र भेंट किया, मंदिर के…
डॉ. एमजीआर संस्थान का डंका, 17 राज्यों की 76 टीमों ने दिखाया दम नारायणी नदी…
वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा) यतीन्द्र मिश्र की रिपोर्ट धर्म, अध्यात्म, दर्शन और सनातन संस्कृति के…