सिंधु जल संधि पर पाक धमकी का मिथुन चक्रवर्ती ने दिया करारा जवाब

कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ज़रदारी की सिंधु जल संधि को लेकर भारत को दी गई ताज़ा धमकी पर अभिनेता से नेता बने मिथुन चक्रवर्ती ने मंगलवार को तीखा पलटवार किया। कोलकाता में पत्रकारों से बातचीत में मिथुन ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, “अगर ऐसी बातें करते रहेंगे और हमारी झोपड़ी सनक गई, तो फिर एक के बाद एक ब्रह्मोस चलेगा।” उन्होंने आगे चुटकी लेते हुए कहा, “हमने एक ऐसा बाँध बनाने का भी सोचा है, जहाँ 140 करोड़ लोग पेशाब करेंगे। फिर बाँध खोल देंगे तो सुनामी आ जाएगी। मुझे पाकिस्तान के लोगों से कोई शिकायत नहीं है, ये सब मैंने सिर्फ उनके (बिलावल) लिए कहा है।”

दरअसल, बिलावल भुट्टो ने सिंधु जल संधि के निलंबन को पाकिस्तान, खासकर सिंध प्रांत की “इतिहास, संस्कृति और सभ्यता पर हमला” बताया था। पाकिस्तानी अख़बार एक्सप्रेस ट्रिब्यून के अनुसार, उन्होंने कहा कि अगर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिंधु नदी पर हमला करते हैं, तो यह पाकिस्तान की पहचान पर हमला होगा। बिलावल ने दावा किया कि “पाकिस्तानी जनता युद्ध की स्थिति में मोदी का सामना करने की ताकत रखती है।”

यह बयान पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर के उस बयान के कुछ ही घंटों बाद आया, जिसमें उन्होंने अमेरिकी धरती से परमाणु धमकी देते हुए कहा था कि अस्तित्व पर खतरा होने की स्थिति में इस्लामाबाद अपने परमाणु हथियारों का इस्तेमाल भारत सहित “आधी दुनिया” को नष्ट करने के लिए कर सकता है।

गौरतलब है कि अप्रैल में पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत ने 1960 में हस्ताक्षरित सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट किया था कि यह समझौता अब बहाल नहीं होगा। विदेश मंत्रालय ने भी कहा था कि पाकिस्तान की बार-बार की परमाणु धमकियां उसके परमाणु कमान की सुरक्षा को लेकर गंभीर संदेह पैदा करती हैं, और भारत “परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा।”

यह पहली बार नहीं है जब बिलावल ने युद्ध की चेतावनी दी हो। जून में भी उन्होंने पाकिस्तानी संसद में कहा था कि अगर सिंधु नदी का जल हिस्सा नहीं मिला, तो पाकिस्तान युद्ध करेगा। इससे पहले पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर ने भी भारत को चेतावनी देते हुए कहा था कि नदी के जल प्रवाह को मोड़ा गया तो पाकिस्तान के बुनियादी ढांचे को गंभीर नुकसान होगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

4 hours ago

यूपी कैबिनेट में 18 प्रस्तावों पर आज मंथन, पीआरडी जवानों और किसानों समेत कई वर्गों को मिल सकती है बड़ी राहत

AI निर्मित फोटो लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

6 hours ago

हाथों में मेहंदी, दिल में गुस्सा: पुरानी नियमावली की मांग पर सड़क पर महिला अभ्यर्थी

तीज पर भी नहीं थमा TGT-PGT अभ्यर्थियों का आंदोलन, हाथों की मेहंदी में लिखी ‘पुरानी…

6 hours ago

बिहार में आज 22 जिलों में येलो अलर्ट, तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार में मौसम का मिजाज फिलहाल सामान्य बना हुआ है,…

7 hours ago

पेंशन-मकान-संपत्ति सब है, मगर साथ नहीं; 90 बुजुर्गों ने तलाशा जिंदगी का हमसफर

84 की उम्र में फिर साथी की तलाश, लखनऊ में जुटे 90 वरिष्ठ नागरिक अभिषेक…

7 hours ago