बेरोजगारों को हुनरमंद बनाकर स्वरोजगार से जोड़ने की पहल

खाद्य प्रसंस्करण विभाग की पहल पर एक माह तक चलेगा कुकरी और बेकरी प्रशिक्षण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। बेरोजगार युवाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में खाद्य प्रसंस्करण विभाग की ओर से महत्वपूर्ण पहल की गई है। खाद्य प्रसंस्करण स्वरोजगार योजना 2026-27 के तहत सोमवार को राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र महराजगंज में एक माह के कुकरी (पाक-कला) एवं बेकरी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख रफीउल्लाह ने किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 30 प्रशिक्षणार्थियों को पाककला एवं बेकरी से संबंधित व्यावहारिक और तकनीकी जानकारी देकर प्रशिक्षित किया जा रहा है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम 02 नवंबर 2026से शुरू होकर 02 दिसंबर 2026 तक चलेगा। इसमें प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थ तैयार करने, बेकरी उत्पाद बनाने, खाद्य सामग्री के उचित रख-रखाव, गुणवत्ता एवं स्वच्छता के मानकों तथा खाद्य प्रसंस्करण की बारीकियों से अवगत कराया जाएगा। प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को ऐसा हुनर प्रदान करना है, जिससे वे नौकरी की तलाश करने के बजाय अपना रोजगार शुरू कर सकें।
कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को कुकरी और बेकरी के क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं से भी परिचित कराया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अभ्यर्थी बेकरी, होटल, रेस्टोरेंट, खान-पान व्यवसाय अथवा स्वयं का लघु खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे। इससे युवाओं को स्वरोजगार का अवसर मिलने के साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को भी बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम का सफल आयोजन केंद्र प्रभारी राज किशोर सिंह के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण का पूरा लाभ उठाने और प्राप्त हुनर को व्यावसायिक रूप देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का वास्तविक उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए सक्षम बनाना है।इसअवसर पर प्रशिक्षणार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। विभाग की इस पहल को बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में उपयोगी कदम माना जा रहा है।
इस अवसर पर सिब्बन वर्मा, मिठाई लाल,चित्रांगद चौरसिया, गंगा प्रसाद,पारस प्रसाद, शांति देवी सहित कई गणमान्य उपस्थित रहें
प्रशिक्षण के दौरान आदित्यनाथ पटेल, शर्मिला गोंड़, रनिता चौहान,विनीता पटेल, गोल्डी वर्मा, आदित्य वर्मा ,प्रीति, पीयूष कुमार,संगीता पांडेय, उजाला शर्मा, प्रीति शर्मा, करिश्मा शर्मा, मनीषा देवी, विमला देवी, विजय वर्मा, अंजनी, अनामिका पांडेय, कैसर बानो, इंदु, अमिता देवी, ज्योति वर्मा, संजना, कल्याणी, प्रतिभा, विद्यासागर चौधरी, औरंगजेब, श्वेता प्रजापति, अरबाज अली, समीर अली, मोहम्मद खालिद अंसारी सहित 30 प्रशिक्षुओं ने प्रतिभाग किया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

रॉकेट लॉन्चिंग बनी बच्चों के लिए प्रेरणा, किताबों से निकलकर सामने आई अंतरिक्ष की दुनिया

फोटो विज्ञप्ति किताबों से निकलकर आंखों के सामने उड़ा रॉकेट, रोमांचित हुए बच्चे; बोले- बड़े…

6 minutes ago

🚀 कुशीनगर में आसमान की ओर उड़े 20 कैनसैट और 7 मॉडल रॉकेट, 27 छात्र टीमों ने दिखाया दम!

कुशीनगर बना युवा वैज्ञानिकों का लॉन्चपैड, IIT समेत देश के बड़े संस्थानों की टीमें दिखा…

15 minutes ago

नाली निर्माण में गड़बड़ी की आशंका, भुगतान रोकने की मांग

सभासद ने ईओ को सौंपा शिकायती पत्र, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता और अभिलेखों की जांच…

24 minutes ago

गांव-गांव जनचौपाल लगाकर राज्यमंत्री स्तर के सदस्य सत्येन्द्र बारी ने सुनीं जनसमस्याएं

अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश, बोले- अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का…

35 minutes ago

बीबीएयू की राजश्री को मेजर रैंक, कुलपति ने बताया प्रेरणादायी उपलब्धि

रैंक पिपिंग सेरेमनी में कुलपति सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने लगाए बैज लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)।…

53 minutes ago

आम के बागीचे में पेड़ से लटका मिला 35 वर्षीय युवक का शव, गांव में मचा हड़कंप

फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य, मौत की वजह जानने में जुटी पुलिस महराजगंज…

1 hour ago