चरित्र धन व संतोष धन

संतोष धन मिल जाता है तो हमारे
जीवन में सुख शान्ति आ जाती है,
चरित्र धन मिल जाता है तो मानव
जीवन में सार्थकता आ जाती है ।

चरित्र सबसे बड़ी स्थायी सम्पत्ति है,
चरित्र ही जीवन की वह ज्योति है,
जो कठिनाई, विपत्ति, निराशा, मद
एवं अंधकार में मार्ग दिखाती है ।

चरित्र कोरी कल्पना नहीं होती है,
यही जीवन का जगमगाता सूर्य है,
श्रीराम के कर्त्तव्य में, भरत के त्याग
में, मीरा के प्रेम में चरित्र प्रधान है।

हरिश्चन्द्र के सत्यव्रत, दधीचि के
अस्थिदान, श्रीकृष्ण के अनासक्ति
योग में चरित्र की पूर्णता के और
इसकी पवित्रता के दर्शन होते हैं।

चरित्र तो जीवन की सबसे बड़ी
आवश्यकता है जिसके अभाव में
जीवन की गति आगे नहीं बढ़ती है,
चरित्र तो जीवन रथ का सारथी है।

चरित्र उत्तम है तो यह जीवन को
सही दिशा में ही प्रेरित करता है,
चरित्रहीनता पथभ्रष्ट करके कहीं
भी विनाश गर्त में ढकेल सकती है।

मानव जीवन का सार चरित्र में ही है,
आदित्य चरित्र जीवन की कसौटी है,
हमारा उत्कृष्ट चरित्र एवं चरित्र धन
ही मनुष्य की सर्वश्रेष्ठ सम्पत्ति है।

डा० कर्नल आदि शंकर मिश्र
‘आदित्य’

rkpnews@desk

Recent Posts

गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की सुरक्षा, पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने और महिला एवं…

50 minutes ago

मोनू सिंह हत्याकांड में बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी चाइना अंसारी को मुठभेड़ में लगी गोली, दो गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भलुअनी थाना क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड में 23 वर्षीय मनीष सिंह…

2 hours ago

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

19 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

19 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

20 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

20 hours ago