पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होलकरकी त्रिशताब्दी स्मृति अभियान

चंदौली(राष्ट्र की परम्परा)
जिले के मजिदहा स्थित उदय प्रताप फार्मेसी कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी सकलडीहा द्वारा पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत पंचायत प्रतिनिधि संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद प्रतापगढ़ संगम लाल गुप्ता व विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी रहे और कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला महामंत्री राजेंद्र पाण्डेय व संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा ने किया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद प्रतापगढ़ संगम लाल गुप्ता ने कहा कि अहिल्याबाई ने जो विकास मॉडल अपनाया, वह आज भी पंचायत राज व्यवस्था के लिए मार्गदर्शक है। उनका हर निर्णय जनसेवा से प्रेरित था, न लाभ से, न दिखावे से।भाजपा की नीति सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास ठीक उसी भावना को दोहराती है।
इस दौरान भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर की स्मृति के महत्व पर प्रकाश डाला और उनके योगदान को याद किया। अहिल्याबाई होलकर ने समाज को जो प्रकाश दिखाया, वह तीन सौ साल बाद भी प्रासंगिक है। आज जब देश विकसित भारत 2047 की ओर अग्रसर है, तब ग्राम पंचायतों को ही उसका आधार बनना है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।
इस मौके पर पूर्व सांसद प्रतापगढ़ संगम लाल गुप्ता, भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी, राजेंद्र पाण्डेय, रामसुंदर चौहान, सत्येंद्र सिंह बब्बू, मनोज मौर्या, जयप्रकाश चौहान, संतोष गुप्ता, गोपाल राजभर, आशीष रघुवंशी, योगेंद्र मिश्रा, गोपाल सिंह बबलू, विजय गुप्ता, अजय सिंह, बबलू यादव, महेश सिंह सहित इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की सुरक्षा, पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने और महिला एवं…

16 minutes ago

मोनू सिंह हत्याकांड में बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी चाइना अंसारी को मुठभेड़ में लगी गोली, दो गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भलुअनी थाना क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड में 23 वर्षीय मनीष सिंह…

1 hour ago

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

19 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

19 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

19 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

19 hours ago