केन्द्र व प्रदेश सरकार बाबा साहब के बनाये संविधान को ध्वस्त करना चाहती है-प्रेमशंकर द्विवेदी

बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)l केन्द्र व प्रदेश सरकार बाबा साहब के बनाये संविधान को ध्वस्त करना चाहती है। संविधान से ऊपर उठकर स्वायत्त संस्थाओं को गुलाम बनाकर भाजपा, आरएसएस का संविधान लागू करना चाहती है। जनता को चाहिये संविधान का जब जब अनादर हो, शासन सत्ता संविधान से ऊपर उठकर निर्णय ले और इसका पुरजोर विरोध करे। यह एक सुयोग्य नागरिक का दायित्व भी है।
यह बातें वरिष्ठ अधिवक्ता एवं कांग्रेस नेता प्रेमशंकर द्विवेदी ने कही। उन्होने संविधान दिवस पर मीडिया को जारी अपने बयान में कहा कि अहंकारी सरकारें खुद के फैसले को संविधान से ऊपर समझती और इसे लागू कराने के लिये संवैधानिक संस्थाओं को गुलाम बना लेती हैं। कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि गुजरात और हिमांचल प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव में संविधान व जनविरोधी विरोधी को नाको चने चबाने पड़ रहें हैं।
भाजपा सरकारों का चाल चरित्र चेहरा सब जनता के सामने आ चुका है, अब गुमराह करके सत्ता हासिल करना टेढ़ी खीर हो गई है। उन्होने जनमानस का आवाह्न किया कि संविधान का सम्मान करना ही केवल उनका दायित्व नही है, संविधान का अपमान करने वालों को करारा जवाब मिले यह भी उनका दायित्व है। इस दिशा में जनता को अब आगे आना होगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में नववे पोषण माह का शुभारंभ किया गया

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…

7 hours ago

सेवा संकल्प अभियान से जन-जन को जोड़ने की तैयारी, 17 सितंबर से शुरू होगा महीनेभर का कार्यक्रम

विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…

7 hours ago

11 पदकों के दम पर एकेडमिक ग्लोबल स्कूल बना ओवरऑल रनरअप, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान गोरखपुर (राष्ट्र…

7 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण पूरा करने वाले 20 प्रशिक्षार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

छह दिव्यांगजनों को वितरित की गई व्हीलचेयर, स्वरोजगार के लिए कौशल का उपयोग करने का…

7 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना वादों के निस्तारण पर जोर, 12 सितंबर को लगेगा स्वास्थ्य शिविर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक…

7 hours ago

युवा सम्मेलन में संविधान और भारतीय संस्कृति पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मिहींपुरवा खंड…

7 hours ago