विभिन्न प्रकार के पेंशन योजनाओं की सीडीओ ने की समीक्षा बैठक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा गूगल मीट के माध्यम से समस्त प्रकार के पेंशन कन्या सुमंगला एवं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में प्रगति की समीक्षा की गयी।
वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत आधार प्रमाणीकरण में विकास खण्ड रूद्रपुर में 23, भागलपुर 24, बरहज 27, लार 29, तरकुलवा 35 एवं बनकटा में मात्र 38 आधार प्रमाणीकरण 03 जनवरी 2023 से 10 जनवरी 2023 तक कराया गया है। जो सबसे कम प्रगति है। 50 से कम प्रगति करने वाले सहायक विकास अधिकारी (स०क०) व खण्ड विकास अधिकारी को भविष्य के लिए सचेत करते हुए निर्देशित किया गया कि अगले सप्ताह तक शत प्रतिशत आधार प्रमाणीकरण कराना सुनिश्चत करें।
निराश्रित महिला पेंशन /विधवा पेंशन आधार प्रमाणीकरण में विकास खण्ड बनकटा, भागलपुर, पथरदेवा व देवरिया सदर द्वारा अवगत कराया गया की जिला प्रोबेशन कार्यालय से कोई भी कर्मचारी सहयोग हेतु विकास खण्ड पर नहीं आते है। जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया गया की आधार प्रमाणीकरण में धीमी प्रगति होती है तो उसके उत्तरदायी स्वयं होगें।
कन्या सुमंगला योजना योजनान्तर्गत विकास खण्ड तरकुलवा में 09 व रामपुर कारखाना में 08 आवेदन पत्र खण्ड विकास अधिकारी के पोर्टल पर लम्बित पाया गया। जिन्हें 2 दिन के अन्दर निस्तारण करने के निर्देश दिए गये। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना माह जनवरी, 2023 में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित है, के दृष्टिगत सभी खण्ड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी (स०क०) को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक विकास खण्ड से 20-20 पात्र जोड़ों का चयन करते हुए आवेदन पत्र जांचोपरान्त समस्त औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी, कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

rkpshomnath

Recent Posts

डीएम ने काली कुण्डा मंदिर तालाब का किया निरीक्षण

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने विधायक नानपारा राम निवास वर्मा के…

35 minutes ago

ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सात वर्षीय बच्ची को रौंदा, मौत

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में तेज रफ्तार ईंट लदी…

39 minutes ago

अवैध गैस रिफिलिंग करते दुकानदार के खिलाफ एफआईआर

घरेलू सिलेंडर से पांच किलो के सिलेंडर में की जा रही थी गैस रिफिलिंग, उपकरण…

43 minutes ago

पिता की मौत के मामले में चार दोषियों को पांच-पांच वर्ष का सश्रम कारावास

प्रभावी पैरवी के बाद प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सुनाया फैसला, प्रत्येक दोषी…

48 minutes ago

गर्ग इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने जीते पदकों की झड़ी, गोरखपुर मंडल में दिखाएंगे दम

जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गर्ग इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देवरिया (राष्ट्र की…

2 hours ago

अब हर दुकान पर दिखेगा डस्टबिन, नहीं तो देना होगा जुर्माना

डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन जल्द शुरू कराने की तैयारी, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने सफाई व्यवस्था को…

4 hours ago