विकास खण्ड-गौरी बाजार की सीडीओ ने की समीक्षा बैठक

देवरिया( राष्ट्र की परम्परा) आकांक्षात्मक विकास खण्ड-गौरी बाजार, जनपद देवरिया की समीक्षा बैठक मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में की गई। आकांक्षात्मक विकास खण्ड, गौरी बाजार के प्रगति का प्रस्तुतीकरण मनोज कुमार श्रीवास्तव, जिला अर्थ एव “संख्याधिकारी के द्वारा की गई। खराब प्रगति के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिये गये।
बाल विकास पुष्टाहार विभाग के पाँच साल से कम वजन के बच्चे, गम्भीर कुपोषित पाँच साल के बच्चों के प्रगति अत्यन्त ही खराब होने के कारण सी०डी०पी०ओ०, गौरीबाजार को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए प्रगति में सुधार करने के निर्देश दिये गये। स्वास्थ्य विभाग के प्रथम तीन माह के गर्भवती महिलायों की सुरक्षा हेतु टीकें, कुल गर्भवती महिलायों का रजिस्ट्रेशन, जन्म के समय जीवित बच्चों का वजन, 09 से 11 माह के बच्चों का टीकाकरण, टीबी मरीजों का चिन्हीकरण व गोल्डन कार्ड की प्रगति खराब पाई गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी, गौरी बाजार को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए इंडिकेटर्स में सुधार करने हेतु निर्देशित किया गया। पशुपालन विभाग के कृत्रिम गर्भाधान की प्रगति खराब पाई गई। पशु चिकित्साधिकारी, गौरीबाजार को खराब प्रगति के कारण कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए इंडिकेटर्स में सुधार करने हेतु निर्देशित किया गया।
जिला उद्यान अधिकारी को माईको सिंचाई की खराब प्रगति को सुधार करने हेतु कड़े निर्देश दिये गये।।प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना व आधार सीडिंग की प्रगति खराब पाई गई। एल०डी०एम० को निर्देश दिया गया कि खराब प्रगति वाले बैंक के शाखा प्रबंधको को कठोर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षण प्राप्त कुल बच्चों का प्रतिशत, प्रशिक्षण प्राप्त महिलायें, अनुसूचित, जनजाति, पिछडी जाति, अल्पसंख्यक, एवं दिव्यांग बच्चों की प्रगति खराब पाई गई। प्रधानाचार्य, आई०टी०आई० को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए प्रगति को सुधार करने हेतु निर्देश दिये गये।समस्त ग्राम पंचायतों में बी०सी०सखी के नियुक्ति हेतु उपायुक्त, एन०आर०एल०एम० को निर्देश दिये गये। व्यक्तिगत शौचालय के खराब प्रगति के लिए सहायक विकास अधिकारी (पं०) विकास खण्ड-गौरी बाजार को प्रतिकूल चरित्र प्रविष्टि जारी करने हेतु निर्देशित किया गया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

1 hour ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

4 hours ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

24 hours ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

1 day ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

1 day ago

विज्ञान और कहानी के संगम से निखरी बच्चों की प्रतिभा, ‘एससीआई-टेल्स 2026’ का भव्य आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…

1 day ago