देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय जिला विकास कार्यालय में डिस्पैच रजिस्टर में कार्यरत अजय कुमार सिंह, प्र०सहा एवं अनिता श्रीवास्तव, व०सहा० द्वारा मोबाईल पर वीडियो देखते हुए पाये गये। जिला विकास अधिकारी, देवरिया को निर्देशित किया गया कि अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन न करने तथा कार्यालय में बैठक वीडियो देखने के कारण संबंधित का स्पष्टीकरण प्राप्त कर इनके विरूद्ध कठोरत्मक कार्यवाही कर अवगत करायें।
जिला कृषि अधिकारी, देवरिया कार्यालय के लेखा विभाग में अनिल मिश्रा, कृषि कामगार, सलेमपुर बिना अवकाश स्वीकृत करायें बैठे पाये गये। जिला कृषि अधिकारी, देवरिया को निर्देशित किया गया कि बिना अवकाश स्वीकृत कराये कार्यालय में अनावश्यक रूप से आने के कारण अनिल मिश्रा का स्पष्टीकरण प्राप्त कर कार्यवाही करें। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियन्ता कक्ष में टूटी हुई कुर्सिया / मेज एवं अन्य सामान्य बिखरे पड़े हैं तथा कार्यालय में बहुत ही गन्दगी थी तथा पान खा कर उसी में थूके हुए हैं।
इसी तरह लेखा विभाग में चाय पीकर कुलड़ उसी तरफ बिखरे पड़े हैं, डस्टविन की व्यवस्था नहीं है। अधिशासी अभियन्ता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, देवरिया को निर्देशित किया गया कि टूटी हुई कुर्सियों एवं अन्य सामानों को ठीक करायें तथा कार्यालय मे सफाई कराते हुए डस्टबिन रखवायें। कार्यालय सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक (सहकारिता), देवरिया में ए०डी०सी०ओ० कक्ष में एक भी कर्मचारी उपस्थित नहीं थे। इस कक्ष में अवधेश यादव सचिव, बरारी सा०सह०समिति घूमते हुए पाये गये। बाद में शिवेन्द्र विक्रम मौर्य, सहकारी कृषि पर्यवेक्षक उपस्थित हुए। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता को निर्देशित किया गया कि इस कार्यालय कक्ष में न बैठने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर अपनी स्पष्ट आख्या प्रेषित करें।
डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन जल्द शुरू कराने की तैयारी, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने सफाई व्यवस्था को…
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, विभागीय पक्ष और कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध…
पुलिस लाइन में एक दिवसीय कार्यशाला, विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने पुलिसकर्मियों को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण गोरखपुर…
बारिश के बीच 500 मीटर तक वाहनों की कतार, दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक परेशान…
29 सितंबर को अधिसूचना, 6 अक्टूबर तक नामांकन; 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर…
मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में तनाव, अनिद्रा और नशे के दुष्प्रभावों पर हुई चर्चा संत…