सीडीओ ने विकास कार्यों के संबंध में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा

सभी विभाग 48 घंटे में डेटा फीडिंग निश्चित करें: सीडीओ

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन की अध्यक्षता में विकास कार्यों के संबंध में सीएम डैशबोर्ड पर विभिन्न योजनाओं के प्रगति की समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार में की गई।
मुख्य विकास अधिकारी ने विभिन्न परियोजनाओं में प्रगति की जानकारी संबंधित अधिकारियों से लेते हुए निर्देशित किया कि सभी विभाग सुनिश्चित करें कि अगले 48 घंटे में डेटा फीडिंग में कोई त्रुटि न हो अथवा कोई डेटा पोर्टल पर छूटने न पाए, जिससे जनपद की रैंकिंग पर विपरीत प्रभाव पड़े। उन्होंने कहा कि जिन विभागों का डेटा अबतक पोर्टल पर फीड नहीं हुआ है, सुनिश्चित करें कि निर्धारित समय तक डेटा फीडिंग का कार्य पूर्ण हो जाए।
उन्होंने बी, सी, डी और ई ग्रेड वाली परियोजनाओं में सुधार हेतु संबंधित अधिकारियों को कड़ा निर्देश दिया और कहा कि विभिन्न योजनाओं में प्राप्त आवेदनों को कदापि लंबित न रखें और ससमय निस्तारित करें।
उन्होंने कहा कि सभी विभाग सुनिश्चित करें कि शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन हो। विभिन्न परियोजनाओं में वित्तीय एवं भौतिक प्रगति को सुनिश्चित करें। सभी अधिकारी अपने विभाग से संबंधित योजनाओं, परियोजनाओं की गहन समीक्षा करते हुए बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करें। योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस दौरान बैठक में डीसी मनरेगा करुणाकर अदीब, पीडी रामदरश चौधरी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी शीश कुमार, उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी, एआर सहकारिता सुनील गुप्ता दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव, डीपीआरओ श्रेया मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

फार्मर आईडी अब अनिवार्य: योजनाओं का लाभ लेने के लिए 15 अप्रैल तक कराएं रजिस्ट्रेशन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के किसानों के लिए अब फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…

11 minutes ago

संत कबीर नगर में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 11.69 लाख से अधिक वोटर दर्ज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। Election Commission of India के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01…

17 minutes ago

देश के प्रमुख शहरों में खुलेगा लीगल एड सेंटर, ज्यूडिशियल काउंसिल की बड़ी पहल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में आम नागरिकों को न्याय तक आसान पहुंच उपलब्ध…

26 minutes ago

विश्व होम्योपैथी दिवस पर गोष्ठी आयोजित, डॉ सैमुअल हैनिमैन को दी श्रद्धांजलि

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर नगर के ईचौना पश्चिमी वार्ड…

32 minutes ago

बलिया में जानलेवा हमला: पूर्व चेयरमैन के बेटे पर ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बेल्थरारोड क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज घटना…

38 minutes ago

मौत का तांडव: ट्रेलर-डंपर की भीषण भिड़ंत में चालक की मौत, चौराहे पर मचा हड़कंप

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। श्यामदेंउरवा थाना क्षेत्र के परतावल मुख्य चौराहे पर शुक्रवार देर रात…

42 minutes ago