तप- 2024: भारत तिब्बत समन्वय संघ की बैठक का शंखनाद

उदयपुर/राजस्थान (राष्ट्र की परम्परा)। भारत तिब्बत समन्वय संघ की राष्ट्रीय कोर परिषद की उतरार्द्ध बैठक का शंखनाद शनिवार को स्थानीय हिरण नगरी सेक्टर 13 स्थित आशीष वाटिका हुआ।
भगवान शिव के मूल गांव कैलाश मानसरोवर की मुक्ति, तिब्बत की स्वतंत्रता व प्रखर सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के साथ सुदृढ़ अखंड भारत निर्माण की दिशा में कार्यरत संघ की तप- 2024 बैठक में देश भर से चिंतक जुटे हैं।
संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामकुमार सिंह ने बताया कि तिब्बत को चीन से स्वतंत्र कराए बगैर भारत की आजादी अधूरी है, इस विचार से संघ निरंतर विभिन्न उपक्रमों व कार्यक्रमों की रचना कर अभियान चलाया जा रहा है।
संत कबीर नगर भाग लेने पहुंचे श्री सिंह ने कार्यक्रम स्थल से बताया कि तप 2024 में प्रथम दिन पांच सत्र और दूसरे दिन दो सत्र होंगे। इन सत्रों में संघ के अब तक के कार्यों की समीक्षा होगी और आगे की रणनीति पर विचार होगा।
बैठक में केंद्रीय संयोजक व वरिष्ठ पत्रकार हेमेंद्र तोमर लखनऊ से, केंद्रीय परामर्शदात्री समिति के सदस्य व महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित बीकानेर से, राष्ट्रीय महामंत्री लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीनिवास राव बेंगलूरु से, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सहकारिता क्षेत्र की जानी-मानी हस्ती प्रकाश रत्न पारखी खरगौन से, तिब्बती मामलों के विशेषज्ञ व गणित के प्रोफेसर डॉ. सचिन श्रीवास्तव गोरखपुर से, शिवालय संरक्षण समिति के प्रभारी व वारकरी संप्रदाय के महंत बाबा जलगांव से, मंगलायतन विश्वविद्यालय के कुलपति व केंद्रीय परामर्शदात्री समिति के सदस्य प्रो. परमेंद्र दशोरा सहित राष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में विद्वान चिंतक भाग ले रहे हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

एक करोड़ की लागत से बनेगी केवलापुर-जिनवा टोला की सड़क, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

1100 मीटर लंबे मार्ग का विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किया शिलान्यास, गुणवत्ता और समयबद्ध…

12 hours ago

धान खरीद में लापरवाही पर डीएम सख्त, निर्माण में देरी पर नोटिस के निर्देश

आनंद नगर मंडी के आठ क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों की सुविधा और…

12 hours ago

छठ घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम ने किया निरीक्षण

महिला व्रतियों की सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी, संवेदनशील घाटों…

12 hours ago

छठ महापर्व को लेकर घाटों पर बनने लगीं बेदियां, बाजारों में उमड़ी भीड़

पूजन सामग्री की खरीदारी से गुलजार हुआ बरहज का बाजार, जाम से राहगीर परेशान बरहज/देवरिया…

12 hours ago

राप्ती नदी में डूबे युवक की तलाश खत्म, गोरखपुर में मिला शव

प्रतिमा विसर्जन के दौरान खड़खड़िया पुल के पास हुआ था हादसा, कई घंटे तक चला…

12 hours ago

जिस घर में गूंज रही थीं पर्व की खुशियां, वहां पसरा मातम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।घर में छठ पूजा की तैयारियां चल रही थीं। परिवार पर्व की…

13 hours ago