कस्बा क्षेत्र में सी सी कैमरा लगा


बलिया( राष्ट्र की परम्परा)
आर्दश नगर पंचायत सहतवार द्वारा पुरे कस्बा क्षेत्र में सी सी कैमरा लगभग छ: लाख की लागत लगाकर पुलिस प्रशासन को घटना क्राइम पर पैनी नजर बनाये रखने के लिए दिया। जिससे पुरे नगर में अमन चैन बना रहे। जिसका बैतौर मुख्य अतिथि राजेश कुमार तिवारी क्षेत्राधिकारी बासडीह व सहतवार सी.ओ ने फीता काट कर सिस्टम को संचालित किया ।
इस मौके पर श्री तिवारी ने कहा कि सबसे पहले सहतवार अध्यक्ष सरिता सिंह को बहुत बहुत धन्यवाद देता हूँ कि प्रसाशन कि कार्य में सी सी कैमरा लगाने का कार्य किया। जिससे घटना व क्राइम पर पैनी नजर रखी जा सकती है। और क्राइम की घटनाओं की पुष्टि की जा सकती है। प्रभारी सी.ओ मौहम्मद फहीम कुरैशी ने कहा सहतवार के लोगों ने ऐसा प्यार दिया है कि मै कही पर रहुँ वह प्यार याद आता रहेगा। और सीसी कैमरा लगाकर दिया। इससे यह लगता है की समाजिक कार्य के साथ साथ प्रसाशन का भी सहयोग में तत्परता रखतें है में दिल से आभार प्रकट करता हूँ।
नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मै सहतवार की जनता के सहयोग के कार्य कर रही हूं।मै चाहूँगी हमारा नगर पंचायत हमेशा सुरक्षित रहे, जनता के हित में और भी कही कैमरा लगाना होगा तो प्रशासन जहां कहेगा ,मै लगवाने के लिए हमेशा तैयार हूँ।
इस मौके पर बिरेंद्र कुमार मिश्रा. चौकी प्रभारी वंस बहादुर सिंह निरज सिंह गुड्डू अधिशासी अधिकारी मृदुल कुमार राजेश्वर सिंह राणाप्रताप सिंह डा0 शम्भू सिंह राजीव कुमार सिंह हीरालाल वर्मा सहित अन्य गणमान्य लोगों ने आर्दश नगर पंचायत की इस कार्य की सरहानीय कार्य बताया।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

नदियाँ और उनका रौद्र रूप

नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…

6 hours ago

सागर की जहरीली शराब त्रासदी : मौत के जाम के पीछे कौन?

हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…

6 hours ago

कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के गेट पर सपरिवार आत्मदाह की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…

7 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में बीपीएड-एमएड में प्रवेश का मौका, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…

7 hours ago

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…

9 hours ago

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

9 hours ago